
Rajasthan 4th Grade Result 2025-26 जारी, खत्म हुआ 21 लाख अभ्यर्थियों का इंतजार, कितना रहा कटऑफ
Rajasthan 4th Grade Result 2025-26: ग्रेड 4 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि, रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड नहीं है लेकिन मीडिया को रिजल्ट दे दिया गया है। RSSB अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है कि फुल रिजल्ट जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
Rajasthan 4th Grade Result 2025-26: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा Rajasthan 4th Grade Result 2025-26 जारी कर दिया गया है। हालांकि, लोड बढ़ने की वजह से वेबसाइट क्रैश हो गई है। रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थी अपना नतीजा देखने जैसे ही एक साथ वेबसाइट पर पहुंचे, सर्वर पर अचानक अत्यधिक लोड बढ़ गया। नतीजा यह हुआ कि RSSB की आधिकारिक वेबसाइट कुछ ही समय में क्रैश हो गई और लाखों उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस भर्ती परीक्षा में करीब 21 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इतने बड़े स्तर पर उम्मीदवारों की भागीदारी के कारण जैसे ही रिजल्ट अपडेट आया, वेबसाइट पर ट्रैफिक कई गुना बढ़ गया। किसी को पेज खुलने में दिक्कत हुई तो कहीं एरर दिखने लगा, वहीं कई अभ्यर्थियों की स्क्रीन पर वेबसाइट पूरी तरह से हैंग हो गई। हालांकि, बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है कि वह रात तक वेबसाइट पर रिजल्ट को जारी कर सकते हैं।
Rajasthan 4th Grade Result 2025-26: वेबसाइट क्रैश पर RSSB अध्यक्ष आलोक राज का बयान
स्थिति बिगड़ती देख RSSB के अध्यक्ष आलोक राज को खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से वेबसाइट क्रैश होने की वजह बताई और रिजल्ट से जुड़े अहम बिंदुओं की जानकारी साझा की। आलोक राज ने कहा कि कट ऑफ मार्क्स एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी कर दिए गए हैं। रोल नंबर वाइज मेरिट में रैंक की जानकारी राज मीडिया को दे दी गई है। रिजल्ट की पूरी डिटेल्स, जिसमें अभ्यर्थी का नाम, माता पिता का नाम, मेरिट कैटेगरी, प्राप्त अंक और नॉर्मलाइज्ड मार्क्स शामिल हैं, आज रात तक वेबसाइट और अन्य प्लेटफॉर्म पर जारी करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिंक भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वेबसाइट पर फिलहाल जानकारी नहीं दिख रही है, लेकिन मीडिया को डाटा दे दिया गया है। फाइल का साइज काफी भारी होने की वजह से उसे वेबसाइट पर लोड होने में समय लग रहा है, इसी कारण तकनीकी समस्या पैदा हुई है।
Rajasthan 4th Grade Result 2025-26: कट ऑफ और मेरिट लिस्ट पहले ही जारी
Rajasthan 4th Grade Result के साथ ही प्री DV से जुड़ी कट ऑफ मार्क्स भी सामने आ चुकी हैं। इस बार नॉन TSP और TSP क्षेत्र के लिए अलग अलग कट ऑफ तय किए गए हैं। इसके अलावा रोल नंबर वाइज मेरिट रैंक भी जारी कर दी गई है।
Rajasthan 4th Grade Result 2025-26: फुल रिजल्ट डिटेल्स का इंतजार जारी
बोर्ड के अनुसार, फिलहाल केवल प्री DV से जुड़ी जानकारी ही सार्वजनिक की गई है। पूरी जानकारी, जिसमें अभ्यर्थियों के प्राप्त अंक, नॉर्मलाइजेशन, कैटेगरी और अन्य विवरण शामिल होंगे, आज रात तक जारी करने की कोशिश की जा रही है। जैसे ही सर्वर की स्थिति सामान्य होगी, बोर्ड इसकी आधिकारिक सूचना देगा।





