Hindi Newsकरियर न्यूज़Rajasthan 4th Grade Exam: before result answer key Important notice RSMSSB 4th grade class iv 4 exam form correction
Rajasthan 4th Grade Exam : रिजल्ट से पहले राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती को लेकर अहम नोटिस, 16 अक्टूबर तक की मोहलत

Rajasthan 4th Grade Exam : रिजल्ट से पहले राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती को लेकर अहम नोटिस, 16 अक्टूबर तक की मोहलत

संक्षेप: Rajasthan 4th grade exam : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 के अभ्यर्थियों के अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया है। आरएसएमएसएसबी ने फॉर्म में करेक्शन करने की विंडो खोल दी है।

Wed, 8 Oct 2025 10:02 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Rajasthan 4th grade exam : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती 2024 के अभ्यर्थियों के अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने का मौका दिया है। आरएसएमएसएसबी ने फॉर्म में करेक्शन करने की विंडो खोल दी है। चयन बोर्ड ने इसके लिए अभ्यर्थियों को 16 अक्टूबर तक की मोहलत दी है। बोर्ड ने नोटिस में कहा है कि ऑनलाइन आवेदन में अभ्यर्थी OTR में दर्ज सूचनाओं, फोटो, हस्ताक्षर एवं शैक्षणिक योग्यता के अतिरिक्त अन्य सूचनाओं में निर्धारित 300/—रू का शुल्क ऑनलाइन भुगतान कर संशोधन कर सकते हैं। इस दौरान अभ्यर्थी अपनी विभागों की प्राथमिकता क्रम में भी संशोधन कर सकेंगे। इसके बाद संशोधन का कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

चयन बोर्ड ने कहा, 'अभ्यर्थी अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र को पुनः ध्यान से देख लेंवें। विशेषकर श्रेणी, उप श्रेणी, प्राथमिकता क्रम, वैवाहिक स्थिति, टीएसपी क्षेत्र/इत्यादि में त्रुटि रहने से परीक्षा परिणाम पर प्रतिकूल प्रभाव होते है। अतः अभ्यर्थी इस दौरान आवश्यक संशोधन कर लेंवें। इसके पश्चात् कोई अवसर नहीं दिया जाएगा। '

आपको बता दें कि बोर्ड द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती–2024 के लिए इसी साल मार्च अप्रैल माह में आवेदन लिए गए थे। परीक्षा 19 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित करवाई जा चुकी है।

राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा के जरिए राज्य में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 53749 पदों पर बहाली होगी। रिक्तियों में 48199 पद नॉन टीएसपी और 5550 पद टीएसपी के लिए हैं। इस भर्ती में 24 लाख 76 हजार आवेदन आए थे। इसमें से 85.9 फीसदी यानी 21.17 लाख अभ्यर्थियों ने एग्जाम दिया।

उत्तर कुंजी का rssb.rajasthan.gov.in पर इंतजार

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी उत्तर कुंजी 2025 शीघ्र ही rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी। वे उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने अंकों की गणना कर सकेंगे। यदि उन्हें किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति हो, तो वे आपत्ति भी उठा सकेंगे। परीक्षा में उम्मीदवारों से 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिनमें सामान्य हिंदी, अंग्रेजी, राजस्थान सामान्य ज्ञान, गणित और बेसिक कंप्यूटर जैसे विषय शामिल थे। इसमें गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी तय की गई है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।