
Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025: राजस्थान ग्रुप 4 परीक्षा आंसर-की का इंतजार, rssb.rajasthan.gov.in पर कर सकेंगे चेक
RSSB Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से जल्द ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। आंसर की के जरिए अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।
RSMSSB Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हो चुका है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से जल्द ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा की आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को आंसर की का इंतजार है। अभ्यर्थी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। आंसर की के जरिए अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।
राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर 2025 से 21 सितंबर 2025 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन 38 जिलों में किया गया था। हर एक दिन 2 शिफ्टों (कुल 6 शिफ्ट) में परीक्षा आयोजित की गई। आपको बता दें कि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा के लिए कुल 2471066 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। जिसमें से परीक्षा में कुल 2117198 उम्मीदवारों ने भाग लिया। परीक्षा में कुल 85.86 फीसदी उम्मीदवार शामिल हुए। 353868 उम्मीदवारों ने परीक्षा छोड़ दी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 53749 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
उम्मीदवारों को बता दें कि राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 2025 परीक्षा की आंसर की के साथ ऑब्जेक्शन विंडों भी ओपन होगी। अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।
Rajasthan 4th Grade 2025 Answer Key: उम्मीदवार राजस्थान ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा 2025 की आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-
1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक राजस्थान ग्रुप 4 भर्ती परीक्षा आंसर की 2025 पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।
4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।
5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।
6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।
7. अब आप Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025 परीक्षा की आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Prachiदिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।
और पढ़ें



