Railway Vacancy 2025: रेलवे में ग्रुप डी समेत कई पदों पर निकली भर्ती, आवेदन आज से, अंतिम तिथि 2 नवंबर
Railway Vacancy 2025: नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे, रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी, प्रयागराज) ने लेवल-1, लेवल 2-3 और लेवल 4-5 के 46 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्तियां स्पोर्ट्स कोटे से होंगी। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2025 तय की गई है।

Railway Vacancy 2025: नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे, रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (आरआरसी, प्रयागराज) ने लेवल-1, लेवल 2-3 और लेवल 4-5 के 46 पदों पर भर्ती निकाली गई है। ये भर्तियां स्पोर्ट्स कोटे से होंगी। यानी प्रतिभाशाली व उपलब्धि प्राप्त खिलाड़ियों को ही इस भर्ती में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया www.rrcpryj.org पर आज 3 अक्तूबर से शुरू होगी। एप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2025 तय की गई है। कुल रिक्तियों में लेवल-1 के सर्वाधिक 25 पद हैं। लेवल 2 व 3 के 16 और लेवल 4-5 के 05 पद हैं।
लेवल – 01 के पद (पे बैंड 5200-20200 + ग्रेड पे 1800/-) - 25 पद।
लेवल – 02/03 (पे बैंड 5200-20200 + ग्रेड पे 1900/2000) - 16 पद।
लेवल - 04/05 (पे बैंड 5200-20200 + ग्रेड पे 2400/2800 रुपये) - 05
तीनों लेवल में रेसलिंग, हॉकी, वेट लिफ्टिंग, कबड्डी, टेबल टेनिस, स्विमिंग, कब्बडी, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, क्रिकेट, बॉक्सिंग, जिमनास्टिक, लॉन टेनिस, जूडो, शूटिंग जैसे खेलों के तहत भर्तियां होंगी।
आयु सीमा
(i) 01/01/2026 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष। केवल वे उम्मीदवार आवेदन करें जिनका जन्म
02/01/2001 और 01/01/2008 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच हुआ हो।
(ii) आयु में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
लेवल - 4/5 किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक।
लेवल - 2/3 12वीं (+2 चरण) उत्तीर्ण या इसके समकक्ष परीक्षा
या
मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण और एक्ट अप्रेंटिसशिप पाठ्यक्रम पूरा किया।
लेवल - 1 - 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
या ITI या NCVT द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र (NAC)
शैक्षिक योग्यता मान्यता प्राप्त संस्थानों से होनी चाहिए।
खेलों की उपलब्धि स्तर देखने के लिए नोटिफिकेशन देखें
चयन
भर्ती योग्य उम्मीदवारों की खेल उपलब्धियों के परीक्षण और मूल्यांकन के आधार पर की जाएगी
आवेदन फीस
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला/अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग- 250 रुपये
अन्य सभी वर्ग - 500 रुपये
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


