Hindi Newsकरियर न्यूज़Railway RRC NR Apprentice Recruitment 2025 for 4116 apprenticeship posts apply online 10th ITI pass
RRC NR Apprentice Recruitment 2025: खुशखबरी! रेलवे में 10th-ITI पास के लिए 4116 अप्रेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती

RRC NR Apprentice Recruitment 2025: खुशखबरी! रेलवे में 10th-ITI पास के लिए 4116 अप्रेंटिस पदों पर निकली बंपर भर्ती

संक्षेप:

Railway Apprentice Recruitment 2025: आरआरसी नई दिल्ली ने दसवीं पास युवाओं के लिए बंपर पदों पर सरकारी नौकरी निकाली है। रेलवे ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर 4116 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Nov 20, 2025 05:31 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Latest Railway Bharti 2025: अगर आप 10वीं-आईटीआई पास हैं और रेलवे में भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ। रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी नई दिल्ली) ने दसवीं पास युवाओं के लिए बंपर पदों पर सरकारी नौकरी निकाली है। रेलवे ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर 4116 अप्रेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RRC NR की आधिकारिक वेबसाइट https://rrcnr.org/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2025 है और साथ ही साथ आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि भी 24 दिसंबर 2025 ही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में अप्रेंटिस पदों पर नियुक्त किया जाएगा।

Railway RRC NR Apprentice Recruitment 2025 Notification Link

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट की योग्यता-

1. उम्मीदवारों को 24 दिसंबर 2025 को 15 वर्ष से कम और 24 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए।

2. एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवार को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

3. पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की राहत दी जाएगी।

4. उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा दसवीं/एसएससी या इसके बराबर शिक्षा प्राप्त की हो। उम्मीदवार ने कक्षा दसवीं परीक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। इसके अलावा कैंडिडेट के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

एप्लीकेशन फीस-

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये की एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी एवं PwBD और महिला कैंडिडेट को कोई एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।