लगातार 3 बार प्रीलिम्स में फेल, प्राइवेट जॉब की, टीबी की बीमारी मे घेरा, फिर ऐसे 5वें अटेंप्ट में क्रैक किया UPSC
रचित बताते हैं कि जब वो 11वीं में थे, तब उन्होंने आईआईटी से पढ़ाई करने की ठानी। इसके लिए वो कोटा तैयारी करने के लिए गए। लेकिन वहां वो टिक नहीं पाएं, महज 3 दिन में ही वापस चले आएं

युवाओं के बीच यूपीएससी का क्रेज बहुत है। लोग यूपीएससी की परीक्षा क्रैक करने के बाद आईएएस, आईपीएस और आईआरएस जैसे प्रतिष्ठित पद हासिल करना चाहते हैं। लेकनअधिकारी बनने की वजहें हर किसी के लिए अलग-अलग होता है। कोई जनता की सेवा करना चाहता है, तो कोई सिस्टम बदलना चाहता है। इसके अलावा कोई नीतियां बनाना चाहता है। लेकिन राजस्थान के रहने वाले रचित गुप्ता की कहानी अलग है। उन्हें अधिकारी बनने का जुनून तब सवार हुआ, जब कॉलेज की एक घटना में उन्हें पुलिस उठाकर पुलिस स्टेशन लेकर गई। वहां उन्हें 2 घंटे बिठाया गया और पूछताछ की गई। तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उन्हें बनना तो एक अधिकारी ही है। यह घटना तब है जब वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। उनका कहना है कि उन्हें बेवजह बली का बकरा बनना पड़ा। हालांकि रचित गुप्ता के लिए यूपीएससी का सफर इतना आसान नहीं था। इस दौरान उन्हें कई असफलाओं का सामना करना पड़ा। यहां तक वो टीबी की बीमारी से पीड़ित हुए और 6 महीने तक दवा खानी पड़ी। इतना ही नहीं लगातर 3 बार प्रीलिम्स नहीं निकाल पाने पर अधिकारी बनने का आस भी टूट गई थी और तैयारी छोड़कर प्राइवेट जॉब भी करनी शुरू कर दी। लेकिन फिर एक घटना ने सबकुछ बदल दिया और फिर से यूपीएससी की तैयारी शुरू की। चलिए आज हम आपको रचित गुप्ता की कहानी जानते हैं।
कौन हैं रचित गुप्ता
बता दें कि रचित गुप्ता मूलरूप से राजस्थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने जोशटॉक के एक वीडियो के जरिए अपनी जर्नी शेयर की है। उनकी पढ़ाई-लिखाई की बात करें, तो उन्होंने अपने जिले से ही हिंदी मीडियम से अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने एक अन्य स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। स्कूली पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने इंजीनियरिंग परीक्षा की तैयारी की और IIT में दाखिला लेकर अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। हालांकि आईआईटी में दाखिला लेना उनके लिए आसान नहीं था।
कमेस्ट्री थी कमजोर
रचित बताते हैं कि जब वो 11वीं में थे, तब उन्होंने आईआईटी से पढ़ाई करने की ठानी। इसके लिए वो कोटा तैयारी करने के लिए गए। लेकिन वहां वो टिक नहीं पाएं, महज 3 दिन में ही वापस चले आएं। वो बताते हैं कि जब वो कोटा गए और कोचिंग की, तो उन्हें कमेस्ट्री बिल्कुल समझ में नहीं आई और वो घर वापस चले आए। लेकिन फिर कुछ महीने बाद कोटा वो दोबारा गए और 3 महीने की तैयारी में उन्होंने आईआईटी क्रैक किया।
धनबाद आईआईटी से बीटेक की पढ़ाई
वो बताते हैं कि आईआईटी में 6115 रैंक आई। साथ ही उन्हें आईएसएम यानी आईआईटी धनबाद कॉलेज मिला, जहां से उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की। वो बताते हैं कि दिलचस्प बात ये रही कि जिस कमेस्ट्री से वो कभी भागते थे, वही आईआईटी में कमेस्ट्री से सबसे अधिक मार्क्स आए थे।
यूपीएससी में लगातार 3 बार फेल
बीटेक करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करनी शुरू की। लेकिन ये राह आसान नहीं थी। रचित ने बताया कि जब वो लगातार 3 बार प्रीलिम्स भी नहीं निकाल पाए, तो उन्हें ऐसा भी डाउट होने के लगा कि क्या कहीं उन्होंने आईआईटी भी तुक्के में नहीं निकाल दिया था। इतना ही नहीं 3 प्रयास में मिली असफलता से रचित टूट गए थे और इसे छोड़कर मुंबई कमाने चले गए। यहां एक प्राइवेट कंपनी में जॉब की।
प्राइवेट जॉब छोड़कर फिर शुरू की तैयारी
जब रचित नौकरी कर रहे थे, तब इनके कजिन भाई का आईआरएस में हो जाता है। फिर यहां से उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने की ठानी और नौकरी छोड़कर घर वापस आ गए। इस दौरान वो अपनी तैयारी कर रहे थे, साथ ही कोचिंग भी पढ़ाते थे। ताकि आर्थिक तंगी की सामना करना ना पड़े। फिर इनके छोटे भाई का सिलेक्शन इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज में हो जाता है। फिर यहां से भाई और पापा का सहारा मिलता है और उन्हें सिर्फ तैयारी करने की फोकस के लिए प्रेरित करते हैं।
टीबी की बीमारी से ग्रसित
लेकिन इसी बीच रचित के साथ एक और ट्रैजडी हो जाती है। एक दिन अचानक उन्हें खांसी आती है और गले से खून निकलता है। वो टीबी की बीमारी से ग्रसित हो जाते हैं। जिससे वह और उनका परिवार काफी परेशान हो गया था। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और 6 महीने तक टीबी की दवाईयां खाते हुए सिविल सेवा की तैयारी को जारी रखा।
चौथे प्रयास में मेंस में फेल
रचित ने टीबी की बीमारी के साथ तैयारी की और ठीक होने के बाद परीक्षा दी। हालांकि, इस बार भी किस्मत को उनकी हार मंजूर थी। इस बार तो प्रीलिम्स निकल गया था, लेकिन मेंस की परीक्षा में फेल हो गए थे। क्योंकि अभी तक सारी जद्दोजहद प्रीलिम्स पास करने का था।
पांचवे प्रयास में हासिल की सफलता
रचित चार असफलताओं के बाद पूरी तरह से टूट गए थे। जब वह मेंस में फेल हुए, तब उनके पिताजी भी रोए थे। ऐसे में रचित ने तय कर लिया था कि उन्हें इस परीक्षा को किसी भी हाल में पास करना है। रचित ने अपना पांचवा प्रयास दिया। इस बार भी कई चुनौतियों को पार किया और फिर आखिरकार रचित ने 286 रैंक के साथ 2021 में यह परीक्षा पास कर ली, जिसके बाद उन्हें डिफेंस अकाउंट्स सर्विस में नौकरी मिल गई।
ऐसे में उनकी कहानी उन तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को प्रेरित करती है, जो बहुत जल्द ही हार मान जाते हैं। ऐसे में इनकी कहानी एक पंक्ति पर बिल्कुल परफेक्ट बैठती है, जिसमें उन्हें लिखा गया है कि- लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती है।

