Hindi Newsकरियर न्यूज़Punjab Winter Holidays 2026: Punjab Govt Shuts Schools Till Jan 13 as Cold Wave Grips the State school closed
Punjab Winter Holidays 2026: पंजाब में शीतलहर का अलर्ट, 13 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल; सरकार ने जारी किए आदेश

Punjab Winter Holidays 2026: पंजाब में शीतलहर का अलर्ट, 13 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल; सरकार ने जारी किए आदेश

संक्षेप:

Punjab School Holidays 2026: पंजाब सरकार ने राज्य में शीतलहर की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां अब 13 जनवरी, 2026 तक बढ़ा दिया हैं। यह कदम बच्चों को शून्य से नीचे गिरते तापमान और ठंडी हवाओं से बचाने के लिए उठाया है।

Jan 07, 2026 03:17 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Punjab Winter Holidays 2026: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के प्रकोप को देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूली छात्रों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य में शीतलहर की गंभीरता को देखते हुए स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां अब 13 जनवरी, 2026 तक बढ़ा दी गई हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने यह कदम बच्चों को शून्य से नीचे गिरते तापमान और ठंडी हवाओं से बचाने के लिए उठाया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सभी स्कूलों पर लागू होगा आदेश

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, छुट्टियों के विस्तार का यह आदेश राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, प्राइवेट और संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। इससे पहले छुट्टियां कम समय के लिए घोषित की गई थीं, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी और ठंड के बढ़ते असर को देखते हुए शिक्षा मंत्री ने छुट्टियों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। अब सभी स्कूल लोहड़ी के त्यौहार के बाद ही खुलने की उम्मीद है।

बढ़ती ठंड और कोहरा बना बड़ी वजह

पिछले कुछ दिनों से पंजाब के कई जिलों जैसे अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे स्कूली बसों और वाहनों के लिए आवागमन जोखिम भरा हो गया था। अभिभावकों और शिक्षक संगठनों ने भी सरकार से मांग की थी कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों में बढ़ोतरी की जाए।

छात्रों और अभिभावकों को मिली राहत

सरकार के इस फैसले से लाखों छात्रों और उनके माता-पिता ने राहत की सांस ली है। खासकर प्राथमिक कक्षा के छात्रों के लिए सुबह की कड़कड़ाती ठंड में स्कूल जाना एक बड़ी चुनौती बन गया था। हालांकि, बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प खुला रखा है ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

सुरक्षा सबसे पहले

पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया है कि बच्चों का स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम के मिजाज को देखते हुए आगे की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम रखें और बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

दिल्ली की रहने वाली प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले 1.5 वर्षों से वे करियर और शिक्षा क्षेत्र की बारीकियों को कवर कर रही हैं। प्राची ने प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया है। लाइव हिन्दुस्तान से 2024 में जुड़ने से पहले, उन्होंने 'नन्ही खबर', 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे संस्थानों में कंटेंट लेखक के रूप में अपनी लेखनी को निखारा है। इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।