PSSSB Group D Recruitment 2026: पंजाब में 331 पदों पर मौका, कुछ ही घंटों में बंद होंगे आवेदन
पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज अहम दिन है। PSSSB Group D भर्ती 2026 के 331 पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 19 जनवरी है।

PSSSB Group D Recruitment 2026: पंजाब में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद अहम है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) की ओर से निकाली गई Group D भर्ती 2026 के तहत कुल 331 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तारीख आज, 19 जनवरी 2026 है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब आखिरी मौका बचा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो आज बंद होते ही किसी भी प्रकार का फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।
PSSSB Group D Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया कैसी होगी
PSSSB Group D भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे। अंतिम चयन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद किया जाएगा।
PSSSB Group D Recruitment 2026: योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नीचे दी गई योग्यताओं को पूरा करना अनिवार्य है -
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए।
- आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
- उम्मीदवार का कक्षा 10 पास होना अनिवार्य है।
- पंजाबी भाषा कक्षा 10 में विषय के रूप में पढ़ी होना जरूरी है।
PSSSB Group D Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
विभिन्न वर्गों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार तय किया गया है -
- सामान्य वर्ग और स्वतंत्रता सेनानी : 1000 रुपये
- अनुसूचित जाति (SC), पिछड़ा वर्ग (BC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 250 रुपये
- पूर्व सैनिक और उनके आश्रित : 200 रुपये
- दिव्यांग उम्मीदवार (PwD) : 500 रुपये
ध्यान रहे कि आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाएगा और यह गैर वापसी योग्य है।
PSSSB Group D Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं -
1. सबसे पहले sssb.punjab.gov.in वेबसाइट पर जाएं
2. होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन के अंतर्गत “Apply For Group D” पर क्लिक करें
3. मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें
4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें
6. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
इसके साथ ही उम्मीदवार चाहें तो “Punjab Group D Recruitment 2026 Notification” को डाउनलोड कर पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ सकते हैं।
PSSSB Group D Recruitment 2026: उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
गौरतलब है कि अंतिम दिन वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक हो सकता है, इसलिए उम्मीदवार आखिरी समय का इंतजार न करें । आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें, क्योंकि गलत विवरण के कारण फॉर्म रद्द भी हो सकता है।
कुल मिलाकर, PSSSB Group D भर्ती 2026 पंजाब के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बड़ा मौका है। जो उम्मीदवार न्यूनतम योग्यता रखते हैं, उन्हें आज ही आवेदन कर इस अवसर को हाथ से जाने नहीं देना चाहिए।
लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव


