Hindi Newsकरियर न्यूज़punjab police constable physical test merit list 2025 cutoff pdf download guide official website link
Punjab Police Constable Result 2025: फिजिकल टेस्ट की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट का PDF

Punjab Police Constable Result 2025: फिजिकल टेस्ट की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट का PDF

संक्षेप:

Punjab Police Constable Result 2025: पंजाब पुलिस कांस्टेबल फिजिकल टेस्ट मेरिट लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है। उम्मीदवार punjabpolice.gov.in से मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यहां जानें आसान तरीका।

Nov 18, 2025 05:09 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Punjab Police Constable Result 2025: पंजाब पुलिस में कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। विभाग ने 2025 की फिजिकल टेस्ट मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जारी कर दी है। जो अभ्यर्थी 4 मई से 18 जून के बीच आयोजित फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए थे, वे अब सीधे वेबसाइट पर जाकर अपनी मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। विभाग ने मेरिट लिस्ट के साथ कट-ऑफ मार्क्स PDF डाउनलोड करने का तरीका भी साझा किया है, जिससे उम्मीदवार अपने कैटेगरी-वाइज क्वालिफिकेशन मार्क्स चेक कर सकेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

Punjab Police Constable Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए मेरिट लिस्ट PDF कुछ आसान चरणों में डाउनलोड की जा सकती है। उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक पोर्टल पर जाना है, जहां “Constable Physical Test Merit List 2025” का लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करते ही PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे डाउनलोड कर सुरक्षित रखा जा सकता है। इसी तरह कट-ऑफ PDF भी अलग लिंक के माध्यम से उपलब्ध है, जिसे कैटेगरी-वाइज देखा जा सकता है।

Punjab Police Constable Result 2025: इन बातों का रखें ध्यान

पंजाब पुलिस ने बताया है कि फिजिकल टेस्ट मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को भर्ती की अगली प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये प्रति माह के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सभी आधिकारिक अपडेट के लिए नियमित रूप से punjabpolice.gov.in चेक करते रहें, ताकि वे किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से चूक न जाएं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।