Punjab Police Admit Card 2026 Out, Direct Link: पंजाब पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड
पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 थी। उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का अवसर 10 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक दिया गया था।

पंजाब पुलिस ने फेज-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in से अपना एडमिट टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, फेज-1 CBT का आयोजन 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 23 जून 2026 को रात 11 बजे सक्रिय कर दिया गया है और यह 30 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।
पंजाब पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू हुई थी, जबकि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 थी। उम्मीदवारों को आवेदन में सुधार का अवसर 10 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक दिया गया था।
फेज-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 1 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड 23 जून 2026 को रात 11 बजे जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार 30 जुलाई 2026 को शाम 6 बजे तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Punjab Police Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले उम्मीदवार पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिखाई देने वाले ‘Login’ टैब पर क्लिक करें।
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारियों, जैसे परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक जांच लें। किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें।
पंजाब पुलिस ने 3298 कांस्टेबल पदों पर भर्ती होनी है। इस भर्ती अभियान के जरिए पंजाब पुलिस के दो अलग-अलग कैडरों में नियुक्तियां की जाएंगी। पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती के 3298 पदों में जिला पुलिस कैडर के 2,522 पद और सशस्त्र पुलिस कैडर के 776 पद शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया
पुलिस कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) और शारीरिक माप परीक्षण (PMT) में शामिल होना होगा। इन सभी चरणों को पास करने के बाद उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा। अंतिम चयन सभी निर्धारित प्रक्रियाओं में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का किया जाएगा।


