पंजाब: MBBS के 25 उम्मीदवारों का रोका गया एडमिशन, डबल डोमिसाइल को लेकर हुआ एक्शन; जानें क्या है नियम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पंजाब के फरीदकोट स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने एमबीबीएस के 25 अभ्यर्थियों को 85 फीसदी पंजाब राज्य कोटा सीटों की दाखिला प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। यूनिवर्सिटी की ओर से यह कार्रवाई डॉक्यूमेंट्स की वैरिफिकेशन के बाद की गई है।

punjab mbbs 25 candidates admission stopped double domicile action rules in baba farid university
25 उम्मीदवारों को क्यों रोका गया एमबीबीएस में एडमिशन

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में इस समय एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच पंजाब के फरीदकोट स्थित बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने एमबीबीएस के 25 अभ्यर्थियों को 85 फीसदी पंजाब राज्य कोटा सीटों की दाखिला प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। यूनिवर्सिटी की ओर से यह कार्रवाई डॉक्यूमेंट्स की वैरिफिकेशन के बाद की गई है। जांच में सामने आया कि इन अभ्यर्थियों ने पंजाब के साथ-साथ दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राज्य कोटा सीटों के लिए भी आवेदन किया था।

कई राज्यों के राज्य कोटे में किया आवेदन

यूनिवर्सिटी के अनुसार, इन 25 अभ्यर्थियों ने पंजाब राज्य कोटा के अलावा चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, असम, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी राज्य कोटा के तहत एमबीबीएस दाखिले के लिए आवेदन किया था। इनमें 8 अभ्यर्थियों ने चंडीगढ़, 5 ने कर्नाटक, 3-3 ने हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में आवेदन किया था। वहीं, असम, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में एक-एक अभ्यर्थी ने राज्य कोटे के तहत दाखिले के लिए आवेदन किया था।

पंजाब सरकार की अधिसूचना के तहत हुई कार्रवाई

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह कार्रवाई पंजाब सरकार की 10 जुलाई 2026 की अधिसूचना के क्लॉज-18 के तहत की है। इस प्रावधान के अनुसार पंजाब राज्य कोटा के तहत एमबीबीएस में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता और अन्य शर्तों का पालन करना अनिवार्य है। रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच के दौरान इन 25 अभ्यर्थियों को संबंधित प्रावधानों का उल्लंघन करते पाया गया। इसके बाद यूनिवर्सिटी ने उन्हें शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 85 प्रतिशत पंजाब राज्य कोटा सीटों की दाखिला प्रक्रिया से बाहर कर दिया।

क्या कहता है नियम

नियमों के मुताबिक, कोई अभ्यर्थी एक से अधिक राज्यों के राज्य कोटे के तहत दाखिले का दावा नहीं कर सकता। यूनिवर्सिटी की जांच में सामने आया कि इन अभ्यर्थियों ने पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी राज्य कोटा सीटों के लिए आवेदन किया था। अधिकारियों के अनुसार, अलग-अलग राज्यों में राज्य कोटे के लिए आवेदन करने से एक अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक राज्यों में राज्य कोटे का लाभ लेने की स्थिति पैदा हो सकती है। इसी तरह की स्थिति को रोकने के लिए डॉक्यमेंट्स का वेरिफिकेशन किया गया।

अभ्यर्थी और माता-पिता का हलफनामा जरूरी

बता दें कि पंजाब सरकार ने राज्य कोटा के तहत दाखिले की प्रक्रिया में अभ्यर्थी और उसके माता-पिता से निर्धारित शर्तों के संबंध में हलफनामा लेना अनिवार्य किया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अभ्यर्थी नियमों का पालन कर रहा है और एक से अधिक राज्यों के राज्य कोटे का लाभ लेने का दावा नहीं कर रहा है।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पंजाब: MBBS के 25 उम्मीदवारों का रोका गया एडमिशन, डबल डोमिसाइल को लेकर हुआ एक्शन