पंजाब लेक्चरर एडमिट कार्ड 2026 erd.punjab.gov.in पर जारी, 1013 पदों पर होगी भर्ती
Punjab Lecturer Cadre Admit Card 2026: पंजाब लेक्चरर कैडर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट erd.punjab.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Punjab Lecturer Cadre Admit Card 2026 Download: पंजाब के सरकारी स्कूलों में लेक्चरर बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। एजुकेशन रिक्रूटमेंट डायरेक्टरेट (ERD), पंजाब ने पंजाब लेक्चरर कैडर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आयोग की आधिकारिक पोर्टल erd.punjab.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य के शिक्षा विभाग में कुल 1013 रिक्तियों को भरना है, जिनमें 829 फ्रेश पद और 184 बैकलोग पद शामिल हैं।
परीक्षा तिथियां और शिफ्ट की टाइमिंग
लेक्चरर पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 19, 20, 26 और 27 सितंबर 2026 को राज्य भर में निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा ओएमआर शीट आधारित पेन पेपर ऑफलाइन मोड मेंहोगी। परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी, जिसमें विभिन्न विषयों जैसे हिंदी, बायोलॉजी, पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, इंग्लिश, पंजाबी और मैथ्स के लिए अलग-अलग शिफ्ट में पेपर आयोजित होंगे।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दी गई आसान प्रक्रिया का पालन करके अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं:
1. सबसे पहले एजुकेशन रिक्रूटमेंट डायरेक्टरेट की आधिकारिक वेबसाइट erd.punjab.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध "Lecturer Cadre Admit Card 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल (जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर/आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि) दर्ज करें।
4. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, इसे ध्यान से चेक करें और PDF डाउनलोड कर लें।
5. भविष्य और परीक्षा के दिन के लिए इसका एक साफ प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में लिखी इन जानकारियों को जरूर चेक करें-
1. परीक्षा का नाम
2. परीक्षा सेंटर का पता
3. परीक्षा का समय
4. परीक्षा की तिथि
5. उम्मीदवार का नाम
6. उम्मीदवार की जन्मतिथि
7. उम्मीदवार की फोटो और सिग्नेचर
8. परीक्षा के लिए गाइडलाइंस
9. परीक्षा सेंटर पर पहुंचने का समय
परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने के समय का विशेष ध्यान रखें।


