12वीं पास युवाओं के लिए हाईकोर्ट में भर्ती, ड्राइवर पदों के लिए 18 सितंबर तक करें अप्लाई

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
share

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने ड्राइवर और फराश के कुल 56 पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। 12वीं पास योग्य अभ्यर्थी 18 सितंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

High Court Vacancy Alert
सरकारी नौकरी

अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ ने ड्राइवर और फराश के कुल 56 पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया पहले से चल रही है और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे तक बहुत ही नज़दीक है। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा रखते हैं, वे समय रहते बिना किसी देरी के हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों की डिटेल्स

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जारी अलग-अलग नोटिफिकेशन के अनुसार पदों का ब्योरा दिया है।

ड्राइवर: कुल 25 पद (सामान्य- 21, SC/ST/BC- 3, पूर्व सैनिक- 1)

फराश: कुल 31 पद (सामान्य- 26, SC/ST/BC- 3, पूर्व सैनिक- 2)

कुल पद: 56 पद

कौन कर सकता है आवेदन? योग्यता और आयु सीमा

ड्राइवर पद के लिए: उम्मीदवार का कम से कम 10+2 (12वीं पास) होना अनिवार्य है। साथ ही 10वीं कक्षा में हिंदी या पंजाबी भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास लाइट मोटर व्हीकल (LMV) का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस और कार चलाने का न्यूनतम 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

फराश पद के लिए: अभ्यर्थी को हिंदी और स्थानीय भाषा की अच्छी समझ और ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमा: 18 सितंबर 2026 को आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

चयन प्रक्रिया: प्राप्त आवेदनों के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन प्रैक्टिकल ड्राइविंग टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। वहीं, फराश पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क: ड्राइवर पद के लिए सामान्य व अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये तथा पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क देना होगा। फराश पद के लिए सामान्य व अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 700 रुपये तथा पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये शुल्क देना होगा।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार highcourtchd.gov.in पर जाएं। वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'Recruitment' सेक्शन में संबंधित पद के लिंक पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन पूरा करें, अपने सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन फीस भरकर सबमिट करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़12वीं पास युवाओं के लिए हाईकोर्ट में भर्ती, ड्राइवर पदों के लिए करें अप्लाई