पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्ती, 9 जुलाई तक करें आवेदन; जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए 'सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स' (एसएसएससी) ने आवेदन मांगे हैं।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट

अगर पर सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए हैं। दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क के 1265 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए 'सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स' (एसएसएससी) ने आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवदेन करने की प्रक्रिया जारी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 09 जुलाई 2026 कर दिया गया है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2026 थी। इच्छुक आवेदक एसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर sssc.gov.in जाकर आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कि इस भर्ती से जुड़ी जानकारियां।

क्लर्क की भर्ती के लिए योग्यता

जरूरी शैक्षणिक योग्यता

आवदेन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो या समकक्ष योग्यता हो। उम्मीदवार को कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान हो। उसे वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट्स पर काम करना आता हो।

वेतनमान : तय मानकों के अनुसार देय होगा।

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। एससी एवं एसटी उम्मीदवारों का आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा, कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

- उम्मीदवार सबसे पहले सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स की वेबसाइट sssc.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर Ongoing Recruitment Processes के सेक्शन में 'Clerk (Subordinate Courts of Haryana)' पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर Advertisement के सामने Click here पर क्लिक करें।

- नए पेज नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़कर योग्यता की जांच कर लें।

- पिछले पेज पर आएं और 'Click here to fill Online Application Form' के सामने Click here पर क्लिक करें।

- अब खुलने वाले पेज पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यहां सबसे पहले पोस्ट का नाम चुनें, उसके बाद अपना नाम, जन्म तिथि, जेंडर, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी दर्ज कर Declaration पर टिक लगाकर कैप्चा कोड भरें और रीवेरीफाई पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन कर लें।

- फोन नंबर, ई-मेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।

- पिछले पेज पर वापस आएं। ‘Already Registered? To Login’ पर Click here पर क्लिक करें।

- अगले पेज पर ई-मेल आईडी और पासवर्ड दर्जकर लॉगइन करें।

- नए पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। पढ़कर प्रक्रिया पूरी कर लें।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।