JOBS : कोर्ट में क्लर्क के 1270 पदों पर निकली भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के तहत काम करने वाली सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने पंजाब के जिला न्यायालयों में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1270 पद भरे जाएंगे।

Punjab Court Clerk Recruitment 2026 for 1270 Clerk posts applications open from October 7 eligibility salary
पंजाब कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026

अगर आप पंजाब के जिला न्यायालयों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के तहत काम करने वाली सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने पंजाब के जिला न्यायालयों में क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1270 पद भरे जाएंगे।

आवेदन की तिथि

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 को शाम 4 बजे से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए SSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाना होगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से BA, BSc या इसके बराबर की बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 10वीं कक्षा में पंजाबी विषय पढ़ा होना जरूरी है। उम्मीदवार को कंप्यूटर चलाने की जानकारी भी होनी चाहिए। ये सभी योग्यताएं आवेदन की आखिरी तारीख तक पूरी होना जरूरी है।

आयु सीमा

- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।

- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

1. क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू होने के बाद सबसे पहले उम्मीदवार sssc.gov.in पर जाएं।

2. यहां'Clerk District Courts of Punjab' भर्ती के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी भरें।

4. अब फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

5. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी कॉपी डाउनलोड करके अपने पास जरूर रख लें।

क्लर्क भर्ती के लिए नोटिफिकेशन

सैलरी कितनी होगी

नोटिफिशेकन के मुताबिक, इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के पे स्केल के तहत शुरुआती 29200 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। भर्ती से जुड़ी फीस, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी शर्तों की पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

पंजाब कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

पंजाब कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन जमा करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

पंजाब के एससी, बीसी, ओबीसी, ईएससी, ईडब्ल्यू उम्मीदवार उम्मीदवारों को कुल 710 रुपये, पंजाब के PwBD उम्मीदवार के लिए 875 रुपये और अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवार को 1200 रुपये आवेदन देना होगा।

पंजाब कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न

पंजाब कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना जरूरी है। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिन्हें दो भागों में बांटा गया है।

- पार्ट-1: इसमें 70 प्रश्न होंगे। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे।

- भाग-2: इसमें 30 प्रश्न होंगे। ये प्रश्न सब्जेक्टिवहोंगे।

- परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़JOBS: पंजाब कोर्ट में क्लर्क के 1270 पदों पर निकली भर्ती,7 अक्टूबर से आवेदन शुरू