
Punjab Anganwadi Recruitment 2025: 12वीं पास के लिए 6,110 आंगनवाड़ी पदों पर आवेदन शुरू, यहां जानें पूरी प्रक्रिया
Punjab Anganwadi Recruitment 2025: पंजाब ने राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (AWW) और आंगनवाड़ी सहायिकाओं (AWH) के लिए एक बड़ी भर्ती की घोषणा की है। कुल 6,110 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
Punjab Anganwadi Recruitment 2025: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास निदेशालय (SSWCD), पंजाब ने राज्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं (AWW) और आंगनवाड़ी सहायिकाओं (AWH) के लिए एक बड़ी भर्ती की घोषणा की है। कुल 6,110 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है जो सरकारी क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए काम करना चाहते हैं।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल्स-
पंजाब आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के माध्यम से 6,110 पदों को भरा जाना है। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका दोनों पद शामिल हैं।
पदों की संख्या: 6,110
आवेदन शुरू: 19 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट: sswcd.punjab.gov.in
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा को पूरा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता-
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता (AWW): उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
आंगनवाड़ी सहायिका (AWH): उम्मीदवारों के लिए भी 12वीं या समकक्ष योग्यता मांगी गई है।
शैक्षणिक योग्यता और पद के अनुसार आवश्यक अन्य योग्यताओं के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ना चाहिए।
आयु सीमा-
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: आवेदक की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आंगनवाड़ी सहायिका: आवेदक की आयु 18 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
चयन प्रक्रिया और आवेदन कैसे करें
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट लिस्ट के बाद, योग्य उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा।
आवेदन करने के स्टेप्स-
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास निदेशालय, पंजाब की आधिकारिक वेबसाइट sswcd.punjab.gov.in पर जाएं।
भर्ती लिंक खोजें: होमपेज पर, आपको "WCD Punjab Recruitment 2025" से संबंधित लिंक या नोटिफिकेशन मिलेगी, उस पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन: यदि आप नए उपयोगकर्ता हैं, तो पहले खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त करें।
फॉर्म भरें: प्राप्त क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में अपनी पर्सनल, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी सभी जानकारी ध्यान से भरें।
डॉक्यूमेंट अपलोड करें: आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को स्कैन करके अपलोड करें।
शुल्क भुगतान : यदि लागू हो, तो आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म जमा करें: सभी डिटेल्स को क्रॉस-चेक करने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से जमा करें।
प्रिंटआउट: भविष्य के लिए भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि (10 दिसंबर) से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और किसी भी भ्रम से बचने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का पूरी तरह से पढ़ें।





