Rajasthan PTET Result OUT : राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट ptetvmoukota2026.in पर करें चेक, Direct Link

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Rajasthan PTET Result 2026 : वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने राजस्थान पीटीईटी परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी ptetvmoukota2026.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं।

Rajasthan PTET result

Rajasthan PTET Result 2026 : वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय ने राजस्थान पीटीईटी परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी ptetvmoukota2026.in पर जाकर नतीजे चेक कर सकते हैं। पीटीईटी से 2 वर्षीय बीएड कोर्स में दाखिला मिलेगा। बीएड प्रवेश परीक्षा 14 जून को आयोजित की गई था। 14 जून को आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 1 लाख 26 हजार 600 अभ्यर्थियों में से 1 लाख 7 हजार 575 परीक्षार्थी शामिल हुए। अब पीटीईटी परिणाम जारी होने के साथ ही राज्य के 935 बीएड कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस वर्ष बीएड पाठ्यक्रमों की कुल 1,07,040 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे तथा नया शैक्षणिक सत्र जुलाई से शुरू होने की संभावना है। हांलाकि इस साल बीएड कालेजों में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों में प्रतिस्पर्धा कम रहेगी।

Direct Link

आपको बता दें कि पिछले साल तक पीटीईटी से दो वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए बीएड एवं बीएससी बीएड कोर्स में दाखिला मिलता था। लेकिन एनसीटीई की गाइडलाइन के बाद 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बीए बीएड एवं बीएससी बीएड कोर्स बंद कर दिया गया है और दाखिले रोक दिए गए हैं।

PTET Result 2026: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट कैसे और कहां करें चेक

- ptetvmoukota2026.in पर जाएं।

- पीटीईटी रिजल्ट पर क्लिक करें।

- अपने कोर्स दो वर्षीय बीएड को चुनें।

- अपना रोल नंबर व अन्य डिटेल्स डालें। लॉग इन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

पीटीईटी परीक्षा के जरिए ही राज्य के सभी गवर्नमेंट एवं प्राइवेट शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स करवाया जाता है। पीटीईटी रिजल्ट के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग से अभ्यर्थियों को मेरिट के मुताबिक बीएड कॉलेज आवंटित होगा।

आरक्षण पर्सेंटेज-

राजस्थान राज्य के बाहर के सभी अभ्यर्थी जनरल कैटेगरी में ही पात्र होंगे।

1. एससी- 16 प्रतिशत

2. एसटी- 12 प्रतिशत

3. ओबीसी- 21 प्रतिशत

4. एमबीसी- 5 प्रतिशत

5. ईडब्ल्यूएस- 10 प्रतिशत

6. महिला- राज्य के नियमानुसार

7. दिव्यांग- 5 प्रतिशत (क्षैतिज)

8. रक्षा सेवा या पूर्व रक्षा सेवा के आश्रितों के लिए (केवल जल, थल, नभ सेना)- 5 प्रतिशत (क्षैतिज)

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।