Hindi Newsकरियर न्यूज़psssb group d recruitment 2025 406 vacancy 10th pass online apply last date salary selection process
10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 406 पदों पर 5 जनवरी को बंद हो रहे आवदेन

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 406 पदों पर 5 जनवरी को बंद हो रहे आवदेन

संक्षेप:

PSSSB ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए 406 ग्रुप-D पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 21 नवंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक sssb.punjab.gov.in पर किए जा सकते हैं।

Jan 04, 2026 08:04 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। Punjab Subordinate Service Selection Board (PSSSB) ने ग्रुप-D के 406 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत सेवदार, चौकीदार, सफाई सेवक, माली, मछुआरा समेत कई पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कब से कब तक होंगे आवेदन

PSSSB ग्रुप-D भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार 5 जनवरी 2026 शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ कर दिया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे।

कुल पदों का पूरा ब्योरा

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 406 पद भरे जाएंगे। इनमें अलग-अलग विभागों में सेवदार, चौकीदार, स्वीपर-कम-चौकीदार, सफाई सेवक, स्वीपर-कम-माली, माली-कम-चौकीदार, फिशरमैन (मछली पालक), बोटमैन और लैबोरेटरी अटेंडेंट जैसे पद शामिल हैं। सबसे ज्यादा पद सेवदार और फिशरमैन के हैं, जिससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी युवाओं को खास फायदा मिलने की उम्मीद है।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए

PSSSB ग्रुप-D भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही पंजाबी विषय का मैट्रिक स्तर पर पास होना जरूरी है, चाहे वह अनिवार्य विषय हो या वैकल्पिक। सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी होने चाहिए।

आयु सीमा और छूट की जानकारी

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। वहीं SC और BC वर्ग के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष, पंजाब राज्य व केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए 45 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 47 वर्ष तक छूट दी गई है। पूर्व-सैनिकों और विधवा/तलाकशुदा महिलाओं को भी सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

वेतनमान कितना मिलेगा

PSSSB ग्रुप-D के सभी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 18,000 से 56,900 तक वेतन मिलेगा। यह वेतनमान 7वें वेतन आयोग (Level-1) के अनुसार होगा। इसके अलावा राज्य सरकार के नियमों के तहत अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

आवेदन शुल्क कितना लगेगा

सामान्य वर्ग, स्वतंत्रता सेनानी और उनके आश्रितों के लिए आवेदन शुल्क 1000 तय किया गया है। वहीं SC, BC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 250, पूर्व-सैनिकों को 200 और दिव्यांग उम्मीदवारों को 500 आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क एक बार जमा होने के बाद वापस नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

इस भर्ती में चयन पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न अलग से PSSSB की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। टाई की स्थिति में उम्र, शैक्षणिक प्रतिशत और मैट्रिक अंकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और काउंसलिंग

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। केवल वही उम्मीदवार नियुक्ति के लिए अनुशंसित किए जाएंगे जिनके सभी दस्तावेज सही और वैध पाए जाएंगे। किसी भी स्तर पर गलत जानकारी मिलने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

उम्मीदवार सबसे पहले PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Online Applications” लिंक पर क्लिक करें। पोस्ट का चयन करने के बाद रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म को चरणबद्ध तरीके से भरें। फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी प्रमाणपत्र अपलोड करें। फीस भुगतान के बाद फाइनल सबमिट किया गया फॉर्म डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही आवेदन करें। आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद किसी भी तरह का संशोधन नहीं किया जाएगा। परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और अन्य सभी अपडेट केवल वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।