PSSSB Excise Inspector Admit Card 2026, Direct Link: पंजाब एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, 31 मई को ह

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

PSSSB Excise Inspector Admit Card 2026 Download: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज एंड टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।

PSSSB Excise Inspector Admit Card 2026, Direct Link: पंजाब एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, 31 मई को ह

PSSSB Excise Inspector Admit Card 2026 Download: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज एंड टैक्स इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड (हॉल टिकट) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 197 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया था, वे अब बिना किसी देरी के बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल sssb.punjab.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

31 मई को आयोजित होगी लिखित परीक्षा

पीएसएसएसबी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, पंजाब एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर (Group C) पदों के लिए लिखित परीक्षा 31 मई 2026 (रविवार) को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन यानी पेन और पेपर (OMR Sheets) मोड में आयोजित की जाएगी। बोर्ड के अनुसार, परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा कुल 2.5 घंटे (150 मिनट) की होगी। परीक्षार्थियों को किसी भी अंतिम समय की तकनीकी असुविधा या भीड़ से बचने के लिए परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है।

परीक्षा का पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग का रखें ध्यान

यह मुख्य लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक निर्धारित है। परीक्षा में 0.25 (एक-चौथाई) अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी। यानी प्रत्येक चार गलत उत्तरों पर एक सही उत्तर का अंक काट लिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल उन्हीं प्रश्नों के उत्तर दें जिन्हें लेकर वे पूरी तरह आश्वस्त हों।

PSSSB Excise Inspector Admit Card 2026 Direct Link

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स (How to Download)

स्टेप 1: सबसे पहले पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध "Latest News" या "Advertisements" सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अब "PSSSB Excise Inspector Admit Card 2026 Link" खोजें और उस पर क्लिक करें।

स्टेप 4: लॉगिन विंडो में अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और जन्म तिथि (Date of Birth) या पासवर्ड दर्ज करें।

स्टेप 5: डिटेल्स सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसकी अच्छी तरह जांच करें, पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर इन जरूरी चीजों को ले जाना न भूलें

बोर्ड ने सख्त हिदायत दी है कि किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड की फिजिकल कॉपी के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवारों को अपने साथ एक वैलिड ओरिजनल फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी) और दो हालिया पासपोर्ट साइज तस्वीरें साथ लाना अनिवार्य है। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या किसी भी अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर परीक्षा केंद्र के भीतर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।