Punjab Board PSEB 12th Result 2026 OUT, LIVE : पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट Link , 3 छात्राओं के 500 में 500 अंक, 91.46% पास

Punjab Board PSEB 12th Result 2026 Live : पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर घोषित कर दिया गया है। पास प्रतिशत 91.46% रहा। तीन छात्राओं के 500 में 500 अंक आए हैं। वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर नतीजे देख सकते हैं।

Punjab Board PSEB 12th Result 2026 OUT, LIVE : पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट Link , 3 छात्राओं के 500 में 500 अंक, 91.46% पास

PSEB 12th Result 2026 Live

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Punjab Board PSEB 12th Result 2026 Live : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पीएसईबी 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट रोल नंबर और नाम डालकर चेक कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 265,417 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 242,755 पास हुए यानी पास प्रतिशत 91.46% रहा। तीन छात्राओं के 500 में 500 अंक आए हैं। मेरिट में पहले स्थान पर सुखदीप कौर, दूसरे पर मुमताज बेगम और तीसरे पर दिव्यांशी है। तीनों के 100 फीसदी अंक है। पंजाब बोर्ड अंक में टाई होने पर कम उम्र वाले विद्यार्थी को मेरिट में ऊपर रखता है। पंजाब बोर्ड के चेयरमैन बोर्ड के मुख्य कार्यालय (मोहाली) स्थित मीटिंग हॉल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नतीजों का ऐलान किया गया। बोर्ड ने परीक्षा में फेल या कम नंबर आने वाले स्टूडेंट्स को परेशान न होने की सलाह दी है। इस साल 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुईं जिसमें 2.65 लाख के करीब स्टूडेंट्स शामिल हुए।

How to check Punjab Board 12th Result 2026: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

स्टेप 1: छात्र सबसे पहले pseb.ac.in वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: रिजल्ट सेक्शन में Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रोल नंबर भरें और सबमिट करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा।

स्टेप 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं मेरिट में किस जिले के कितने विद्यार्थी

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं मेरिट में किस जिले के कितने विद्यार्थी

पटियाला: 58 विद्यार्थी

लुधियाना: 39 विद्यार्थी

अमृतसर: 27 विद्यार्थी

होशियारपुर: 17 विद्यार्थी

बठिंडा: 16 विद्यार्थी

फिरोजपुर: 12 विद्यार्थी

मानसा: 11 विद्यार्थी

संगरूर: 11 विद्यार्थी

गुरदासपुर: 10 विद्यार्थी

बरनाला: 9 विद्यार्थी

शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर): 9 विद्यार्थी

फरीदकोट: 8 विद्यार्थी

जालंधर: 7 विद्यार्थी

रूपनगर: 6 विद्यार्थी

फतेहगढ़ साहिब: 6 विद्यार्थी

तरनतारन: 5 विद्यार्थी

फाजिल्का: 4 विद्यार्थी

मोगा: 3 विद्यार्थी

श्री मुक्तसर साहिब: 3 विद्यार्थी

कपूरथला: 2 विद्यार्थी

मलेरकोटला: 1 विद्यार्थी

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कैसा रहा

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं आर्ट्स समूह में सबसे अधिक संख्या में छात्र उपस्थित हुए, जिनकी संख्या 165,457 थी; इनमें से 145,179 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप उत्तीर्ण प्रतिशत 87.74% रहा।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: किन स्कूलों का रिजल्ट कैसा रहा

एडेड स्कूल का रिजल्ट कैसा रहा

सहायता प्राप्त स्कूलों के 25,846 उम्मीदवारों में से 22,859 छात्र उत्तीर्ण हुए, जो 88.44% का उत्तीर्ण प्रतिशत दर्शाता है।

सरकार स्कूलों का रिजल्ट कैसा रहा

सरकारी स्कूलों से कुल 169,019 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, और 154,508 उत्तीर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप उत्तीर्ण प्रतिशत 91.41% रहा।

गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों का रिजल्ट कैसा रहा

स्कूलों के विभिन्न प्रकारों में, इन स्कूलों में सफलता दर सबसे अधिक रही; यहां 70,552 छात्रों में से 65,388 छात्र उत्तीर्ण हुए, जो कुल मिलाकर 92.68% है।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: ग्रामीण क्षेत्रों का रिजल्ट अच्छा रहा

PSEB 12th Result 2026 Live: ग्रामीण क्षेत्रों के 149,029 उम्मीदवारों में से 136,559 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिसके परिणामस्वरूप उत्तीर्ण प्रतिशत 91.63% रहा। शहरी क्षेत्रों में, परीक्षा में शामिल हुए 116,388 छात्रों में से 106,196 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 91.24% बना रहा।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया

PSEB 12th Result 2026 Live: लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। उनका पास प्रतिशत 94.73% रहा (125,695 में से 119,073 पास हुईं)। लड़कों का पास प्रतिशत 88.52% रहा (139,716 में से 123,676 पास हुए)। परीक्षा में शामिल हुए सभी 6 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार पास हो गए, जिससे उनकी सफलता दर 100% रही।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 91.46 फीसदी रहा

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा में कुल 265,417 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 242,755 पास हुए यानी पास प्रतिशत 91.46% रहा। तीन छात्राओं के 500 में 500 अंक आए हैं। मेरिट में पहले स्थान पर सुखदीप कौर, दूसरे पर मुमताज बेगम और तीसरे पर दिव्यांशी है। तीनों के 100 फीसदी अंक है। पंजाब बोर्ड अंक में टाई होने पर कम उम्र वाले विद्यार्थी को मेरिट में ऊपर रखता है।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, 3 छात्राओं के 500 में 500 अंक

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। तीन छात्राओं के 500 में 500 अंक आए हैं।

प्रथम स्थान: सुखदीप कौर (रोल नंबर 2026184632)

द्वितीय स्थान: मुमताज बेगम (रोल नंबर 2026482108)

तृतीय स्थान: दिव्यांशी (रोल नंबर 2026494333)

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित

PSEB 12th Result 2026 Live : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने पीएसईबी 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट रोल नंबर और नाम डालकर चेक कर सकते हैं।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी होने के बाद 12वीं परीक्षा परिणाम देखने के लिए आपको आपके PSEB रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी या फिर अपने नाम से भी रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। इसकी मदद से पंजाब बोर्ड के छात्र यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करके अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे-

1. सबसे पहले पंजाब बोर्ड रिजल्ट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।

2. साइट खुलते ही PSEB 12th Result 2026 Link दिखेगा, उस लिंक को क्लिक करें।

3. पंजाब बोर्ड वेबसाइट का लॉग इन पेज पर एक बॉक्स दिखेगा, उनमें अपना पंजाब बोर्ड 12वीं रोल नंबर या नाम को भर दें।

4. विवरण के अलावा सिक्योरिटी कैप्चा भी दिख सकता है, उसे भी भरकर और फाइंड रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।

5. इतना करने पर आपकी PSEB 12वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live : पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट मोबाइल से देखने के टिप्स

PSEB 12th Result 2026 Live : मोबाइल पर वेबसाइट pseb.ac.in खोलने के लिए क्रॉम ब्राउजर का उपयोग करें जो अधिकतर स्मार्टफोन में उपलब्ध होता है। रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करें और लॉगिन करें। यदि वेबसाइट ठीक से लोड न हो तो "Desktop Site" विकल्प ऑन करें। पेज लोड होने में समय लग सकता है — जल्दबाजी में बार-बार रिफ्रेश न करें, इससे सर्वर पर दबाव और बढ़ेगा। रिज़ल्ट को स्क्रीनशॉट लें और PDF डाउनलोड करें ताकि बाद में देख सकें। Wi-Fi कनेक्शन पर रिजल्ट देखना मोबाइल डेटा की तुलना में तेज और अधिक स्थिर रहता है।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: ऑनस्क्रीन मार्किंग से हुई पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब ने PSEB बोर्ड परीक्षाओं 2026 के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली लागू की है। यह तकनीक उत्तर पुस्तिकाओं को डिजिटल रूप में स्कैन करके शिक्षकों को ऑनलाइन चेक करने की सुविधा देती है। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और त्रुटि-मुक्त हो गई है। टोटलिंग में कोई गलती नहीं होती। सीबीएसई ने इस बार 12वीं में भी इसे अपनाया है। इस प्रणाली में परीक्षकों की पहचान गुप्त रखी जाती है जिससे निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित होता है। इससे री-वैल्युएशन की डिमांड कम होगी। अगर होगी तो आसानी से पूरी हो जाएगी।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पीएसईबी की कॉमन मेरिट लिस्ट होगी जारी

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार 12वीं कक्षा की कॉमन मेरिट लिस्ट जारी होगी। स्ट्रीम वाइज मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि अगर टॉपर्स के नंबर बराबर हुए तो जिसकी उम्र कम होगी उसे मेरिट में पहले स्थान दिया जाएगा हालांकि रैंक दोनों की एक जैसी रहेगी।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट Link , pseb.ac.in पर करें चेक

PSEB 12th Result 2026 Live: यदि पंजाब बोर्ड पीएसईबी 12वीं के किसी छात्र को अपना रोल नंबर याद नहीं है, तो नाम के आधार पर भी परिणाम खोजा जा सकता है। छात्र अपने नाम या रोल नंबर की सहायता से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। नाम खोजते समय एडमिट कार्ड पर लिखी सटीक स्पेलिंग का उपयोग करें, क्योंकि गलत स्पेलिंग से परिणाम नहीं मिलेगा। यदि नाम से भी परिणाम नहीं मिले तो अपने स्कूल से रोल नंबर मांगें। एडमिट कार्ड की फोटो या स्कैन कहीं सेव करके रखें ताकि भविष्य में रोल नंबर ढूंढने में परेशानी न हो।

Share

PSEB Result 2026 Live: 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी होगा पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

PSEB Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बोर्ड अधिकारियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही पास प्रतिशत, टॉपर्स लिस्ट और जिलावार प्रदर्शन की जानकारी भी शेयर की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र PSEB आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकेंगे।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट कुछ देर में होगा जारी, सिर्फ डेढ़ घंटा बाकी

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड कुछ देर में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर 12वीं का परिणाम जारी करेगा। नतीजों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के मोहाली के मुख्य कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी। रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर एक्टिव हो जायेगा। नतीजे आते ही इस पेज पर डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया जायेगा जिस पर क्लिक करके सीधे आप रिजल्ट चेक करने के साथ ही मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट रोल नंबर से कैसे देखें

PSEB 12th Result 2026 Live: आज 12.30 बजे पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद रोल नंबर से इस तरह देख सकते हैं-

स्टेप 1: छात्र सबसे पहले pseb.ac.in वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: विंडो ओपन होने के बाद ‘PSEB Clas XII Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रोल नंबर भरें और सबमिट करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा।

स्टेप 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं की ऑरिजनल मार्कशीट कब मिलेगी

PSEB 12th Result 2026 Live: आज विद्यार्थी पंजाब बोर्ड 12वीं की ई मार्कशीट डाउनलो कर पाएंगे। पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के कुछ दिन बाद ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूलों द्वारा दी जाएगी। इसमें लगभग 15 से 20 दिनों का समय लग सकता है।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live : पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट्स

PSEB 12th Result 2026 Live : पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट्स कौन सी हैं-

pseb.ac.in

results.digilocker.gov.in

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट से पहले जान लें पासिंग मार्क्स का नियम

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। जिन विषयों में प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, उनमें छात्रों को दोनों में अलग-अलग पास होना होगा। ये न्यूनतम अंक प्राप्त करने में असफल रहने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों की घोषणा की जाएगी।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

PSEB 12th Result 2026 Live: पिछले साल यानी 2025 में कक्षा 12वीं की पीएसईबी परीक्षा के परिणाम 14 मई को दोपहर 3 बजे के बाद घोषित किए गए थे, जिसमें कुल 91 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इस परीक्षा में बरनाला की हरसिरत कौर ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में टॉप किया था। वहीं, साल 2024 में पंजाब बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से 30 मार्च तक आयोजित की गईं थीं और परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए गए थे। उस साल परीक्षा में कुल 93.04 प्रतिशत छात्र पास हुए थे।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी होने के बाद 12वीं परीक्षा परिणाम देखने के लिए आपको आपके PSEB रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी या फिर अपने नाम से भी रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। इसकी मदद से पंजाब बोर्ड के छात्र यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करके अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे-

1. सबसे पहले पंजाब बोर्ड रिजल्ट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।

2. साइट खुलते ही PSEB 12th Result 2026 Link दिखेगा, उस लिंक को क्लिक करें।

3. पंजाब बोर्ड वेबसाइट का लॉग इन पेज पर एक बॉक्स दिखेगा, उनमें अपना पंजाब बोर्ड 12वीं रोल नंबर या नाम को भर दें।

4. विवरण के अलावा सिक्योरिटी कैप्चा भी दिख सकता है, उसे भी भरकर और फाइंड रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।

5. इतना करने पर आपकी PSEB 12वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट आज, मार्कशीट पर ये डिटेल्स चेक करनी होगी

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड कक्षा 12 का रिजल्ट आज जारी होगा। मार्कशीट पर ये डिटेल्स चेक करनी होगी-

उम्मीदवार का नाम

रोल नंबर

पंजीकरण संख्या

जन्म तिथि

स्कूल का नाम

विषय-वार अंक

प्राप्त ग्रेड

कुल अंक

योग्यता की स्थिति

Share

PSEB 12th Result 2026 Live : पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट मोबाइल से देखने के टिप्स

PSEB 12th Result 2026 Live : मोबाइल पर वेबसाइट pseb.ac.in खोलने के लिए क्रॉम ब्राउजर का उपयोग करें जो अधिकतर स्मार्टफोन में उपलब्ध होता है। रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करें और लॉगिन करें। यदि वेबसाइट ठीक से लोड न हो तो "Desktop Site" विकल्प ऑन करें। पेज लोड होने में समय लग सकता है — जल्दबाजी में बार-बार रिफ्रेश न करें, इससे सर्वर पर दबाव और बढ़ेगा। रिज़ल्ट को स्क्रीनशॉट लें और PDF डाउनलोड करें ताकि बाद में देख सकें। Wi-Fi कनेक्शन पर रिजल्ट देखना मोबाइल डेटा की तुलना में तेज और अधिक स्थिर रहता है।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: ऑनस्क्रीन मार्किंग से हुई पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब ने PSEB बोर्ड परीक्षाओं 2026 के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली लागू की है। यह तकनीक उत्तर पुस्तिकाओं को डिजिटल रूप में स्कैन करके शिक्षकों को ऑनलाइन चेक करने की सुविधा देती है। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और त्रुटि-मुक्त हो गई है। टोटलिंग में कोई गलती नहीं होती। सीबीएसई ने इस बार 12वीं में भी इसे अपनाया है। इस प्रणाली में परीक्षकों की पहचान गुप्त रखी जाती है जिससे निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित होता है। इससे री-वैल्युएशन की डिमांड कम होगी। अगर होगी तो आसानी से पूरी हो जाएगी।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पीएसईबी की कॉमन मेरिट लिस्ट होगी जारी

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार 12वीं कक्षा की कॉमन मेरिट लिस्ट जारी होगी। स्ट्रीम वाइज मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि अगर टॉपर्स के नंबर बराबर हुए तो जिसकी उम्र कम होगी उसे मेरिट में पहले स्थान दिया जाएगा हालांकि रैंक दोनों की एक जैसी रहेगी।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट नाम से भी करें चेक

PSEB 12th Result 2026 Live: यदि पंजाब बोर्ड पीएसईबी 12वीं के किसी छात्र को अपना रोल नंबर याद नहीं है, तो नाम के आधार पर भी परिणाम खोजा जा सकता है। छात्र अपने नाम या रोल नंबर की सहायता से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। नाम खोजते समय एडमिट कार्ड पर लिखी सटीक स्पेलिंग का उपयोग करें, क्योंकि गलत स्पेलिंग से परिणाम नहीं मिलेगा। यदि नाम से भी परिणाम नहीं मिले तो अपने स्कूल से रोल नंबर मांगें। एडमिट कार्ड की फोटो या स्कैन कहीं सेव करके रखें ताकि भविष्य में रोल नंबर ढूंढने में परेशानी न हो।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पिछले साल 14 मई को आया था रिजल्ट

PSEB 12th Result 2026 Live: पिछले साल पंजाब बोर्ड पीएसईबी ने पिछले साल 12वीं का परीक्षा परिणाम 14 मई को जारी किया गया था। परीक्षा में कुल 2.84 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। कुल 2.64 लाख के करीब स्टूडेंट्स पास हुए थे।

Share

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट

PSEB 12th Result 2026 Live: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड आज दोपहर 12.30 बजे 12वीं का परिणाम घोषित करेगा। नतीजे आज प्रेस कांफ्रेंस में जारी होंगे। रिजल्ट के लिए डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर मिलेगा। इस साल पंजाब बोर्ड 12वीं परीक्षा में करीब 2.65 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं।

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरPunjab Board PSEB 12th Result 2026 OUT, LIVE : पंजाब बोर्ड 12वीं रिजल्ट Link , 3 छात्राओं के 500 में 500 अंक, 91.46% पास