PSEB 10th Class Result 2026 OUT , LIVE : पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट Link, डाउनलोड मार्कशीट, हरलीन शर्मा ने किया टॉप

Punjab Board PSEB 10th Result 2026 Live Updates : पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी कर दिया गया है। रोल नंबर और नाम की मदद से परिणाम चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट में बेटियां का जलवा रहा है। इस साल लगभग 2.8 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी।

PSEB 10th Class Result 2026 OUT , LIVE : पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट Link, डाउनलोड मार्कशीट, हरलीन शर्मा ने किया टॉप

Punjab Board PSEB 10th Result 2026

Pankaj Vijay| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली |
WhatsAppFacebookX
हमें फॉलो करेंGoogle NewsYouTube

Punjab Board PSEB 10th Result 2026 Live Updates : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने pseb.ac.in पर पीएसईबी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट रोल नंबर और नाम डालकर चेक कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस वर्ष 94.52 प्रतिशत रहा। फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में टॉप किया। उन्हें 650 में से 646 नंबर मिले। दूसरे नंबर पर रोपड़ के मणिमहेश शर्मा और तीसरे नंबर पर गुरदासपुर की रिया रानी रहीं। दोनों को 645 नंबर मिले। मेरिट में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। मेरिट लिस्ट में 272 विद्यार्थी शामिल हैं, इनमें 220 लड़कियां हैं। 52 लड़के हैं। इस वर्ष 10वीं की परीक्षाओं में कुल 2,69,505 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 2,54,744 ने परीक्षा पास की। 13,126 छात्रों को 'री-अपीयर' (दोबारा परीक्षा देने वाली) कैटेगरी में रखा गया है, जो कुल उम्मीदवारों का 4.87 प्रतिशत है। वहीं, 1,593 छात्र परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे, जबकि 42 उम्मीदवारों के परिणाम बोर्ड द्वारा रोक दिए गए हैं। बोर्ड के चेयरमैन डॉ अमरपाल सिंह ने परिणाम घोषित किया। इस साल लगभग 2.8 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। पिछले साल पीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम 16 मई को आया था जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.61% रहा था।

How to check Punjab Board 10th Result 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

स्टेप 1: छात्र सबसे पहले pseb.ac.in वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: रिजल्ट सेक्शन में Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रोल नंबर भरें और सबमिट करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा।

स्टेप 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

PSEB 10th Result 2026 Live: मेरिट लिस्ट में 272 विद्यार्थी, इनमें 220 लड़कियां

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट की मेरिट लिस्ट में 272 विद्यार्थी शामिल हैं, इनमें 220 लड़कियां हैं। 52 लड़के हैं।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: 13000 से अधिक छात्र री-अपीयर श्रेणी में रखे गए

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 13,126 छात्रों को 'री-अपीयर' श्रेणी में रखा गया है, जबकि 1,593 छात्र परीक्षाओं में फेल हो गए। बोर्ड ने 42 नतीजे रोक भी दिए हैं।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत निजी (गैर-सरकारी) स्कूलों की तुलना में बेहतर

PSEB 10th Result 2026 Live:10वीं कक्षा की परीक्षा में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत निजी (गैर-सरकारी) स्कूलों की तुलना में थोड़ा बेहतर रहा है। सरकारी स्कूलों (Govt. Schools) का पास प्रतिशत: 59.46% है। निजी स्कूलों (Non Govt. Schools) का पास प्रतिशत: 57.71% है । सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों के मुकाबले 1.75% अधिक रहा है। इसके अतिरिक्त, सहायता प्राप्त (Aided) स्कूलों का पास प्रतिशत इन दोनों से अधिक, 62.54% रहा है।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: टॉपर हरलीन शर्मा के 650 में से 646 अंक

PSEB 10th Result 2026 Live: मेरिट सूची में पूरे राज्य में पहला स्थान एक लड़की, हरलीन शर्मा (रोल नंबर 1026178377) ने हासिल किया है

। उन्होंने 650 में से 646 अंक (99.38%) प्राप्त किए हैं

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: लुधियाना जिले के टॉप 10 छात्रों के नाम और उनके द्वारा प्राप्त किए गए अंक (650 में से)

PSEB 10th Result 2026 Live: लुधियाना जिले के टॉप 10 छात्रों के नाम और उनके द्वारा प्राप्त किए गए अंक (650 में से)

रिद्धिमा बोस - 643 अंक (रैंक 1)

साची राय - 642 अंक (रैंक 2)

तरनप्रीत कौर - 640 अंक (रैंक 3)

महक शर्मा - 638 अंक (रैंक 4)

जसप्रीत कौर - 637 अंक (रैंक 5)

लक्ष्मण यादव - 634 अंक (रैंक 6)

सुहाना - 634 अंक (रैंक 7)

रवनीत कौर - 633 अंक (रैंक 8)

परदीप कौर - 633 अंक (रैंक 9)

अन्कृता - 633 अंक (रैंक 10)

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: ग्रामीण क्षेत्र का पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट अच्छा रहा

PSEB 10th Result 2026 Live: 10वीं की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्रों का पास प्रतिशत शहरी क्षेत्रों की तुलना में बेहतर रहा । ग्रामीण क्षेत्र में पास प्रतिशत 95.35% रहा, जहां कुल 1,74,958 उपस्थित छात्रों में से 1,66,830 छात्र पास हुए। शहरी क्षेत्र का पास प्रतिशत 92.98% रहा, जहाँ कुल 94,547 उपस्थित छात्रों में से 87,914 छात्र पास हुए।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में टॉप 3 में 2 लड़कियां

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी । फरीदकोट की छात्रा हरलीन शर्मा ने स्टेट में टॉप किया है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जैतो में पढ़ने वाली हरलीन ने 650 में से पूरे 650 अंक हासिल किए हैं। वहीं, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चनौली बस्सी, रूपनगर के छात्र मनिमहेश शर्मा 650 में से 645 अंक हासिल कर दूसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 99.23 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके अलावा श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल खालसा दीवान मॉडल, होशियारपुर की छात्रा रिया रानी को स्टेट में तीसरा स्थान मिला है। उन्होंने 645 अंक हासिल किए हैं। उनके भी 99.23 प्रतिशत अंक हैं।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 94.52 प्रतिशत रहा

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने pseb.ac.in पर पीएसईबी 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट रोल नंबर और नाम डालकर चेक कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस वर्ष 94.52 प्रतिशत रहा। इस वर्ष 10वीं की परीक्षाओं में कुल 2,69,505 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 2,54,744 ने परीक्षा पास की। 13,126 छात्रों को 'री-अपीयर' (दोबारा परीक्षा देने वाली) कैटेगरी में रखा गया है, जो कुल उम्मीदवारों का 4.87 प्रतिशत है। वहीं, 1,593 छात्र परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे, जबकि 42 उम्मीदवारों के परिणाम बोर्ड द्वारा रोक दिए गए हैं

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 10वीं में मणिमहेश शर्मा सेकेंड टॉपर

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 10वीं में दूसरे नंबर पर रोपड़ के मणिमहेश शर्मा और तीसरे नंबर पर गुरदासपुर की रिया रानी रहीं। दोनों को 645 नंबर मिले। मेरिट में लड़कियों की संख्या ज्यादा है।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, हरलीन शर्मा ने किया टॉप

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जैतो, फरीदकोट की हरलीन शर्मा ने पूरे पंजाब में टॉप किया। उन्हें 650 में से 646 नंबर मिले। बोर्ड के चेयरमैन डॉ अमरपाल सिंह ने परिणाम घोषित किया।

Share

PSEB 10th Result 2025 Live: ढाई लाख से अधिक छात्रों को इंतजार

PSEB 10th Result 2026 Live: इस बार पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से आयोजित की गई 10वीं की परीक्षा में 2.84 लाख छात्र शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल तक हुई थीं। उन सभी छात्रों को अपने रिजल्ट का तभी से इंतजार है और आज वह इंतजार खत्म हो जाएगा।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट कुछ मिनटों में, हेल्पलाइन के जरिए भी ले सकते हैं मदद

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइट पर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसमें वे अपना रोल नंबर और नाम डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in है। अगर किसी भी छात्र को वहां रिजल्ट देखने में दिक्कत आती है तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। छात्र सीधे 9549161161 पर कॉल कर अपना रिजल्ट या उससे संबंधित कोई भी जानकारी पूछ सकते हैं।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन रिजल्ट जारी

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की तरफ से 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज कुछ ही मिनटों में घोषित किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के चेयरमैन रिजल्ट डिक्लेयर करेंगे। इसके बाद इसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। छात्र अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट गिरेगा या उठेगा

PSEB 10th Result 2026 Live: देखना होगा इस वर्ष पंजाब बोर्ड 10वीं परिणाम उठता है या गिरता है। बीते वर्ष 95.61 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं जबकि 2024 में 97.24 फीसदी बच्चे पास हुए थे। यानी रिजल्ट गिरा था।

2025: 95.61%

2024: 97.24%

2023: 97.54%

2022: 97.94%

2021: 99.93%

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: बीते वर्ष पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेटियों का प्रदर्शन कैसा रहा था

PSEB 10th Result 2026 Live: बीते वर्ष पंजाब बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 2,77,746 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें से 2,65,548 पास हुए। कुल पास प्रतिशत 95.61 प्रतिशत रहा। अभ्यर्थियों में 1,31,166 लड़कियां थीं, जिनमें से 1,27,029 पास हुईं, जिससे लड़कियों का पास प्रतिशत 96.85 फीसदी रहा। वहीं एग्जाम में उपस्थित होने वाले 1,46,576 लड़कों में से 1,38,517 पास हुए, जिससे लड़कों का पास प्रतिशत 94.50 फीसदी रहा।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पीएसईबी 10वीं रिजल्ट में गांव आगे रहेंगे या शहर

PSEB 10th Result 2026 Live: पीएसईबी 10वीं रिजल्ट में आज ग्रामीण इलाकों का नतीजा अच्छा रहेगा या शहरी इलाकों का। बीते वर्ष ग्रामीण इलाकों के स्कूलों का रिजल्ट अच्छा रहा था। यहां देखें बीते वर्ष का हाल-

शहरी क्षेत्र का पास प्रतिशत: 94.71 फीसदी

ग्रामीण क्षेत्र का पास प्रतिशत: 96.09 फीसदी

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पीएसईबी 10वीं रिजल्ट में आज कौन हासिल करेगा पूरे 100 प्रतिशत अंक

PSEB 10th Result 2026 Live: पीएसईबी 10वीं रिजल्ट में आज देखना होगा कि क्या कोई विद्यार्थी 100 फीसदी पूरे अंक हासिल कर पाता है या नहीं।

2025 में तीन लड़कियों ने एक साथ पूरे 100 फीसदी अंक लाकर इतिहास रच दिया था। अशनूर कौर, रतिंदरदीप कौर और अर्शदीप कौर तीनों ने 650 में से 650 अंक हासिल किए थे।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में फिर बेटियां मारेंगी बाजी

PSEB 10th Result 2026 Live: क्या आज फिर से पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में बेटियां बाजी मारेंगी। यहां देखें पिछले वर्ष कैसा रिजल्ट रहा था

लड़कियों का पास प्रतिशत: 96.85%

लड़कों का पास प्रतिशत: 94.50%

ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत: 50%

Share

PSEB 10th Class Result 2026 LIVE : सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन कैसा रहेगा

PSEB 10th Class Result 2026 LIVE : PSEB परीक्षाओं में हर वर्ष सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन भी मूल्यांकन का विषय होता है। PSEB पिछले कई वर्षों से लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है और वे मेरिट लिस्ट में आगे रही हैं। पंजाब सरकार ने 'शिक्षा क्रांति' अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने पर ज़ोर दिया है। इस वर्ष भी सरकारी स्कूलों के छात्रों का परिणाम उत्साहजनक रहने की उम्मीद है। जिलेवार पास प्रतिशत से पता चलेगा कि किस जिले के सरकारी स्कूलों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। यह जानकारी शिक्षा विभाग को भविष्य की नीतियां बनाने में मदद करती है।

पिछले साल 2025 का हाल

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में स्कूलों का पास प्रतिशत

सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत: 95.47%

गैर-सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत: 96.96%

सहायता प्राप्त स्कूलों का पास प्रतिशत: 91.72%

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें

स्टेप 1: छात्र सबसे पहले pseb.ac.in वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: रिजल्ट सेक्शन में Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना रोल नंबर भरें और सबमिट करें।

स्टेप 4: स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा।

स्टेप 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: 10वीं 12वीं रिजल्ट से पहले पंजाब बोर्ड ने कहा, मार्कशीट सफलता का पैमाना नहीं

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ अमरपाल सिंह ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को सलाह देते हुए कहा कि मार्कशीट जीवन की अंतिम सफलता का पैमाना नहीं होती। परीक्षा के परिणाम केवल जीवन के अगले पड़ाव की ओर एक कदम हैं। स्टूडेंट्स से अपील की गई है कि वे अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और किसी भी स्थिति में हौसला न हारें। चेयरमैन ने कहा कि मेहनत और सकारात्मक सोच ही स्थायी कामयाबी का आधार है। जो स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में सफल होंगे, उनके लिए नए अवसर खुलेंगे और जो छात्र उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं ला पाते, उन्हें भी निराश होने की बजाय नए सिरे से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया है।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पिछले साल 16 और 14 मई को आया था पीएसईबी 10वीं का रिजल्ट

PSEB 10th Result 2026 Live: पिछले साल पंजाब बोर्ड पीएसईबी ने 16 मई को दोपहर 2:30 बजे माध्यमिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। पीएसईबी कक्षा 10वीं के परिणाम में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.61% रहा। लड़कों और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 94.50% और 96.85% था। पिछले साल 12वीं का परीक्षा परिणाम 14 मई को जारी किया गया था। परीक्षा में कुल 265,388 छात्र शामिल हुए थे। कुल 241,506 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 91% था।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट रोल नंबर से कैसे चेक करें

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी होने के बाद 10वीं परीक्षा परिणाम देखने के लिए आपको आपके PSEB रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी या फिर अपने नाम से भी रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। इसकी मदद से पंजाब बोर्ड के छात्र यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करके अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे-

1. सबसे पहले पंजाब बोर्ड रिजल्ट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।

2. साइट खुलते ही PSEB 10th Result 2026 Link दिखेगा, उस लिंक को क्लिक करें।

3. पंजाब बोर्ड वेबसाइट का लॉग इन पेज पर एक बॉक्स दिखेगा, उनमें अपना पंजाब बोर्ड 10वीं रोल नंबर या नाम को भर दें।

4. विवरण के अलावा सिक्योरिटी कैप्चा भी दिख सकता है, उसे भी भरकर और फाइंड रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।

5. इतना करने पर आपकी PSEB 10वीं की मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पिछले 6 सालों में क्या रहा पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट व पासिंग प्रतिशत

PSEB 10th Result 2026 Live: पिछले 6 सालों में क्या रहा पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट डेट व पासिंग प्रतिशत

यहां जानें पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब जारी हुआ और पिछले 5 सालों यानी 2020 से 2025 तक का पास प्रतिशत क्या रहा-

2025: रिजल्ट की तारीख - 16 मई, 2025, पास प्रतिशत - 95.61 फीसदी , लड़कियों का पास प्रतिशत 96.85% , लड़कों का पास प्रतिशत 94.50%, ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 50% रहा।

2024: रिजल्ट की तारीख- 18 अप्रैल 2024, पास प्रतिशत- 97.24% (कुल 2,81,098 छात्रों में से 2,73,348 पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.19% और लड़कों का 96.47%) रहा।

2023: रिजल्ट की तारीख- 26 मई 2023, पास प्रतिशत- 97.54% (कुल 2,81,327 छात्रों में से 2,74,400 पास हुए। लड़कियों का पास प्रतिशत 98.46% और लड़कों का 96.73%) रहा।

2022: परिणाम तिथि- 5 जुलाई 2022, उत्तीर्ण प्रतिशत- 99.06% (लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.35% था)

2021: परिणाम तिथि- 17 मई 2021, उत्तीर्ण प्रतिशत- 99.93% (लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.94% और लड़कों का 99.92% था)

2020: परिणाम तिथि- 29 मई 2020, उत्तीर्ण प्रतिशत- 100% (सभी छात्रों को COVID-19 के कारण मूल्यांकन नीति के आधार पर उत्तीर्ण किया गया।)

Share

PSEB 10th Result 2026 Live : पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिर्फ आधा घंटा बाकी

PSEB 10th Result 2026 Live : पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में सिर्फ आधा घंटा बाकी रह गया है। पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट आज दोपहर 12.30 बजे pseb.ac.in पर घोषित होगा। रोल नंबर और नाम की मदद से परिणाम चेक कर सकेंगे। इस साल लगभग 2.8 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी थी। पिछले साल पीएसईबी कक्षा 10वीं का परिणाम 16 मई को आया था जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 95.61% रहा था। लड़कों का पास प्रतिशत 94.50% और लड़कियों का पास प्रतिशत 96.85% था।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पिछले साल 782 विद्यार्थी हुए थे फेल

PSEB 10th Result 2026 Live: बीते वर्ष पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 782 विद्यार्थी फेल हुए थे।

उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या: 277746

पास हुए उम्मीदवारों की संख्या: 265548

रिअपीयर होने वाले उम्मीदवारों की संख्या: 11391

फेल उम्मीदवारों की संख्या: 782

रोके गए उम्मीदवारों की संख्या: 25

Share

PSEB 10th Result 2026 Live : पीएसईबी की ऑनस्क्रीन मार्किंग से क्या बदला

PSEB 10th Result 2026 Live : पंजाब ने 2026 बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली अपनाई है जो मूल्यांकन को अधिक पारदर्शी बनाती है। इस प्रणाली में उत्तर पुस्तिकाओं की फिजिकल यात्रा नहीं होती, सब कुछ डिजिटल होता है। इससे नकल करना या उत्तर पुस्तिका बदलने का खतरा पूरी तरह समाप्त हो जाता है। परीक्षकों को एक निश्चित समय सीमा में ऑनलाइन अंक देने होते हैं जिससे देरी नहीं होती। इस वर्ष रिजल्ट जल्दी आने का एक कारण यह भी हो सकता है। आने वाले वर्षों में यह प्रणाली और अधिक बेहतर होगी।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live : पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट मोबाइल से देखने के टिप्स

PSEB 10th Result 2026 Live : मोबाइल पर वेबसाइट pseb.ac.in खोलने के लिए क्रॉम ब्राउजर का उपयोग करें जो अधिकतर स्मार्टफोन में उपलब्ध होता है। रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर और नाम दर्ज करें और लॉगिन करें। यदि वेबसाइट ठीक से लोड न हो तो "Desktop Site" विकल्प ऑन करें। पेज लोड होने में समय लग सकता है — जल्दबाजी में बार-बार रिफ्रेश न करें, इससे सर्वर पर दबाव और बढ़ेगा। रिज़ल्ट को स्क्रीनशॉट लें और PDF डाउनलोड करें ताकि बाद में देख सकें। Wi-Fi कनेक्शन पर रिजल्ट देखना मोबाइल डेटा की तुलना में तेज और अधिक स्थिर रहता है।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live : रीअपीयर और DIC परीक्षाओं की जानकारी

PSEB 10th Result 2026 Live : पंजाब बोर्ड PSEB 10वीं के लिए री-अपीयर, कम्पार्टमेंट, फेल और डिवीजन इम्प्रूवमेंट (DIC) परीक्षाओं के लिए मर्सी चांस फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध है। DIC परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो अपनी डिवीजन सुधारना चाहते हैं जैसे तृतीय से द्वितीय या द्वितीय से प्रथम। यह सुविधा 2010 से 2025 तक के छात्रों के लिए उपलब्ध है। DIC परीक्षा में केवल वही विषय दे सकते हैं जिनमें सुधार करना हो। इसके लिए निर्धारित शुल्क जमा करके pseb.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह सुविधा उन छात्रों के लिए वरदान है जो किसी कारणवश पहले अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live : कर लें आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम चुनने करने की प्लानिंग

PSEB 10th Result 2026 Live : पंजाब बोर्ड मैट्रिक के छात्रों को ये समय यूं ही नहीं व्यर्थ करना चाहिए। आंसर-की आने के बाद छात्रों को अपने मार्क्स का मोटा मोटा अंदाजा लग गया होगा। उन्हें अपनी रुचि और करियर विकल्पों पर विचार करते हुए सोच लेना चाहिए कि वह कि स्ट्रीम को जाएंगे।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live : पंजाब बोर्ड 10वीं पास स्ट्रीम चुनते समय ये बातें रखें ध्यान

PSEB 10th Result 2026 Live : 10वीं के पास स्ट्रीम चुनते समय ये बातें रखें ध्यान

निर्णय लेने के दौरान इन बातों पर गौर करना चाहिए-

- रुचि को दें प्राथमिकता

- जुनून का आकलन करें

- अपनी शक्तियों और कमजोरियों का विश्लेषण करें

- सही करियर विकल्प की पहचान करें

- दूसरों की मदद लें

- ज्यादा कंफ्यूजन हो तो करियर काउंसलर से बात कर स्ट्रीम चुनें

- लोगों की नहीं करें परवाह

- अपने वरिष्ठ / अभिभावक / शिक्षक के साथ चर्चा करें।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live : छात्र को रीचेकिंग कराने का मौका मिलेगा, ये चीजें सुधरवा सकेंगे

PSEB 10th Result 2026 Live : पंजाब बोर्ड 10वीं छात्रों को स्क्रूटिनी करवाने का मौका दिया जाएगा।

स्क्रूटिनी में ये चीजें होंगी चेक

- यदि उत्तर पुस्तिका में अंदर के पेजों में अंक मुख्य पेज पर अंकति नहीं है, तो उसमें सुधार किया जाएगा।

- यदि किसी प्रश्न या उसके खंड के प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित हैं, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा।

- स्क्रूटिनी के परिणाम स्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या जस के तस रह सकते हैं।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: टॉपरों को मिलेगा पुरस्कार

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड आज 10वीं रिजल्ट के साथ साथ टॉपर व मेरिट लिस्ट भी जारी करेगा। राज्य सरकार और शिक्षा विभाग मेरिट छात्रों को विशेष पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हैं। बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की जानकारी विस्तार से देगा। मेरिट में आने वाले छात्रों को विभिन्न स्कॉलरशिप कार्यक्रमों के लिए प्राथमिकता दी जाती है। इनके प्रमाण-पत्र पर मेरिट भी लिखा होता है जो आगे के एडमिशन में बहुत फायदेमंद होता है। समान अंक होने पर कम उम्र के छात्र को ऊंची रैंक देने का नियम है।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट नाम से भी करें चेक

PSEB 10th Result 2026 Live: यदि पंजाब बोर्ड पीएसईबी 10वीं के किसी छात्र को अपना रोल नंबर याद नहीं है, तो नाम के आधार पर भी परिणाम खोजा जा सकता है। छात्र अपने नाम या रोल नंबर की सहायता से ऑनलाइन परिणाम देख सकते हैं। नाम खोजते समय एडमिट कार्ड पर लिखी सटीक स्पेलिंग का उपयोग करें, क्योंकि गलत स्पेलिंग से परिणाम नहीं मिलेगा। यदि नाम से भी परिणाम नहीं मिले तो अपने स्कूल से रोल नंबर मांगें। एडमिट कार्ड की फोटो या स्कैन कहीं सेव करके रखें ताकि भविष्य में रोल नंबर ढूंढने में परेशानी न हो।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: ऑनस्क्रीन मार्किंग से हुई पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब ने PSEB बोर्ड परीक्षाओं 2026 के मूल्यांकन के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली लागू की है। यह तकनीक उत्तर पुस्तिकाओं को डिजिटल रूप में स्कैन करके शिक्षकों को ऑनलाइन चेक करने की सुविधा देती है। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और त्रुटि-मुक्त हो गई है। टोटलिंग में कोई गलती नहीं होती। सीबीएसई ने इस बार 12वीं में भी इसे अपनाया है। इस प्रणाली में परीक्षकों की पहचान गुप्त रखी जाती है जिससे निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित होता है। इससे री-वैल्युएशन की डिमांड कम होगी। अगर होगी तो आसानी से पूरी हो जाएगी।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: घर बैठे देखें पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

PSEB 10th Result 2026 Live: माता-पिता और विद्यार्थी पीएसईबी 10वीं का रिजल्ट घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए pseb.ac.in पर जाकर रोल नंबर और नाम दर्ज करना होगा। रोल नंबर आपके बच्चे के एडमिट कार्ड या स्कूल से प्राप्त किया जा सकता है।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड के ग्रेडिंग सिस्टम को समझें

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड पीएसईबी 10वीं में ग्रेडिंग अंकों के आधार पर दी जाती है - A1 सर्वोच्च और E निम्नतम ग्रेड होता है। छात्र के विषयवार अंकों के आधार पर उनका ग्रेड और डिवीजन (प्रथम, द्वितीय या तृतीय) निर्धारित किया जाता है। 75% से अधिक अंक पर प्रथम डिवीजन, 60-75% पर द्वितीय डिवीजन और 33-60% पर तृतीय डिवीजन दी जाती है। उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए प्रथम डिवीजन अत्यंत लाभकारी होती है। मार्कशीट पर विषयवार ग्रेड और कुल ग्रेड दोनों अंकित होंगे। छात्रों को अपने ग्रेड को समझना जरूरी है क्योंकि कई स्कॉलरशिप और एडमिशन प्रक्रियाएं ग्रेड पर आधारित होती हैं।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: PSEB 10वीं का रिजल्ट 2026- पास होने का क्राइटेरिया क्या है

PSEB 10th Result 2026 Live: इस साल पंजाब बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। परीक्षा पैटर्न में थ्योरी पेपर के लिए 80 अंक और इंटरनल असेसमेंट के लिए 20 अंक शामिल हैं। जो छात्र एक या अधिक विषयों में पास नहीं हो पाते हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठना पड़ सकता है।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: 2026 की परीक्षाओं के लिए पंजाब बोर्ड की ग्रेडिंग प्रणाली जारी रहेगी

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड अंकों और ग्रेड के आधार पर मूल्यांकन की एक मिश्रित प्रणाली का पालन करता है, जिसमें A+ से लेकर D तक के ग्रेड छात्रों के प्रदर्शन को दर्शाते हैं। यह ग्रेडिंग प्रणाली छात्रवृत्ति के आवेदनों और विभिन्न स्ट्रीम में प्रवेश पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Share

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट कुछ देर में, मार्कशीट पर ये डिटेल्स चेक करनी होगी

PSEB 10th Result 2026 Live: पंजाब बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट कुछ देर में जारी होगा। मार्कशीट पर ये डिटेल्स चेक करनी होगी-

उम्मीदवार का नाम

रोल नंबर

पंजीकरण संख्या

जन्म तिथि

स्कूल का नाम

विषय-वार अंक

प्राप्त ग्रेड

कुल अंक

योग्यता की स्थिति

Share

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsकरियरPSEB 10th Class Result 2026 OUT , LIVE : पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट Link, डाउनलोड मार्कशीट, हरलीन शर्मा ने किया टॉप