PRSU : राजेंद्र सिंह रज्जू भय्या विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, कौन कौन से हैं कोर्स

लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी)-2026 एवं नियमित पाठ्यक्रमों की प्रवेश के लिए मंगलवार से आवेदन शुरू हो गया है।

PRSU : राजेंद्र सिंह रज्जू भय्या विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, कौन कौन से हैं कोर्स

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी)-2026 एवं नियमित पाठ्यक्रमों की प्रवेश के लिए मंगलवार से आवेदन शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून तथा नियमित पाठ्यक्रमों के लिए 30 जून निर्धारित की गई है। इस बार विद्यार्थियों को एक ही पंजीकरण के माध्यम से अनेक समूहों और विभिन्न पाठ्यक्रमों का चयन करने की सुविधा दी गई है।

सीईटी-2026 के तहत स्नातक उपरांत संचालित पाठ्यक्रमों में एमबीए, एमसीए, एलएलएम, एमबीए इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस तथा कृषि एवं उद्यानिकी से जुड़े विभिन्न एमएससी कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। वहीं 12वीं के बाद संचालित पाठ्यक्रमों में आईपीएम (बीबीए), बीए-एलएलबी ऑनर्स, बीसीए, बीफार्मा, बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स तथा इंटीग्रेटेड एमटेक (एआई एंड डेटा साइंस) जैसे आधुनिक एवं रोजगारपरक कोर्स हैं।

पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बीए-एमए, बीकॉम-एमकॉम और बीएससी-एमएससी कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त हिंदी, संस्कृत, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, योग एवं रक्षा अध्ययन सहित कई विषयों में परास्नातक में प्रवेश दिया जाएगा। साइबर सिक्योरिटी, पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी, पुरातत्व, पत्रकारिता जैसे डिप्लोमा भी शुरू किए गए हैं। कुलपति प्रो. अखिलेश सिंह ने बताया कि मल्टीडिसिप्लिनरी एवं चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम के तहत मल्टीपल एंट्री और एग्जिट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।