
Pravasi Bharatiya Divas : जानें क्यों मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस, क्या है महत्व और इतिहास
Pravasi Bharatiya Divas 2026: हर वर्ष 9 जनवरी का दिन भारत में प्रवासी भारतीय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत सरकार इस अवसर पर प्रवासी भारतीयों के सम्मान में एक बड़े सम्मेलन का आयोजन करती है।
Pravasi Bharatiya Divas 2026: हर वर्ष 9 जनवरी का दिन भारत में प्रवासी भारतीय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। भारत सरकार इस अवसर पर प्रवासी भारतीयों के सम्मान में एक बड़े सम्मेलन का आयोजन करती है। यह दिन विदेशों में रहकर भी भारत की संस्कृति, संस्कार और सम्मान को विश्व पटल पर ऊंचा रखने वाले सभी प्रवासी भारतीयों को समर्पित है। प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) भारतीय प्रवासियों से जुड़ने और प्रवासियों व देशवासियों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
क्यों मनाया जाता है प्रवासी भारतीय दिवस
दरअसल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने 9 जनवरी 1915 को दक्षिण अफ्रीका से भारत वापसी की थी और यहां आकर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। इसलिए गांधी जी के भारत आगमन की याद में 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस के तौर पर चुना गया। प्रवासी दिवस पर उन भारतीयों को सम्मानित किया जाता है जाता है जिन्होंने अपने- अपने क्षेत्र में विदेश में विशेष उपलब्धि हासिल कर भारत का मान सम्मान बढ़ाया है। वर्ष 2003 से प्रवासी दिवस मनाने की शुरुआत की गई लेकिन वर्ष 2015 में इसे संशोधित किया गया और हर दो वर्ष पर इसे मनाने का निर्णय लिया गया।
भारत को अपने विदेशों में रह रहे विशाल समुदाय से जोड़ने तथा उनके ज्ञान, विशेषज्ञता और कौशल को एक साझा मंच पर लाने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन विदेश मंत्रालय की ओर से 2003 से हर वर्ष आयोजित किया जाता है।
प्रवासी भारतीय दिवस मनाने का उद्देश्य
- प्रवासी भारतीय को देशवासियों के साथ बातचीत के लिए एक मंच उपलब्ध कराना जिससे प्रवासी भारतीयों का एक नेटवर्क बन सके।
- भारतीय युवाओं को प्रवासी भारतीय से जोड़ना।
- निवेश के अवसर को बढ़ाना भी एक मुख्य उद्देश्य है।
- प्रवासी भारतीय समुदाय आसानी से लाभकारी गतिविधियों के लिए सरकार और देश के नागरिकों से जुड़ सकें।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




