प्रकर्ष और सोनल बने CSIR UGC NET के 2nd टॉपर, एलयू में जेआरएफ नेट और पीएचडी समेत 48 ने मारी बाजी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एलयू प्राणिविज्ञान विभाग के एमएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी प्रकर्ष मनोहर ने CSIR NET के लाइफ साइंसेज, जबकि भूविज्ञान विभाग की शोधार्थी सोनल शुक्ला ने अर्थ साइंसेज में एआईआर-2 हासिल की।

Sonal and Prakarsh csir ugc net 2nd topper
सोनल और प्रकर्ष सीएसआईआर यूजीसी नेट के दूसरे टॉपर

सीएसआईआर-यूजीसी नेट/जेआरएफ जून 2026 के परिणामों में लखनऊ विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अकादमिक एवं शोध क्षमता का परचम लहराया है। विश्वविद्यालय के दो अभ्यर्थियों ने अलग-अलग विषयों में अखिल भारतीय रैंक (एआईआर) में दूसरी रैंक हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। प्राणिविज्ञान विभाग के एमएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी प्रकर्ष मनोहर ने लाइफ साइंसेज, जबकि भूविज्ञान विभाग की शोधार्थी सोनल शुक्ला ने अर्थ साइंसेज में एआईआर-2 हासिल की। इसके अलावा जेआरएफ, नेट और पीएचडी क्वालिफाइड/अन्य श्रेणियों को मिलाकर विश्वविद्यालय के 48 विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने सफलता हासिल की है।

एमएससी के दौरान प्रकर्ष ने हासिल की एआईआर-2: प्राणिविज्ञान विभाग के एमएससी तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी प्रकर्ष मनोहर की उपलब्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय है। उन्होंने स्नातकोत्तर की पढ़ाई के दौरान ही लाइफ साइंसेज में एआईआर-2 हासिल की। राष्ट्रीय स्तर की अत्यंत प्रतिस्पर्धी परीक्षा में यह प्रदर्शन उनकी प्रतिभा, मेहनत और निरंतर तैयारी को दर्शाता है। वहीं, भूविज्ञान विभाग की शोधार्थी सोनल शुक्ला ने अर्थ साइंसेज में एआईआर-2 हासिल कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया।

ये बने मेधावी, देश में मिली दूसरी रैंक

1. प्राणिविज्ञान विभाग के एमएससी तृतीय सेमेस्टर के प्रकर्ष मनोहर को लाइफ साइंस में दूसरी रैंक

2. भूविज्ञान विभाग की शोधार्थी सोनल शुक्ला ने अर्थ साइंस में एआईआर-2 हासिल की

विद्यार्थियों ने नेट और पीएचडी श्रेणी में भी सफलता पाई :

विश्वविद्यालय के 15 अभ्यर्थियों ने नेट तथा 20 अभ्यर्थियों ने पीएचडी क्वालिफाइड/अन्य श्रेणियों में सफलता हासिल की। इसके अलावा आदर्श शुक्ला ने फिजिकल साइंसेज में सीएसआईआर-यूजीसी और नेट क्वालीफाई किया। विभिन्न श्रेणियों में मिली सफलता ने विश्वविद्यालय के मजबूत अकादमिक एवं शोध वातावरण को रेखांकित किया है।

कुलपति ने दी सफल अभ्यर्थियों को बधाई

कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी ने सफल विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सीएसआईआर-यूजीसी नेट/जेआरएफ जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षा में विद्यार्थियों की सफलता विवि की मजबूत अकादमिक एवं शोध संस्कृति का प्रमाण है। उन्होंने प्रकर्ष मनोहर और सोनल शुक्ला की एआईआर-2 उपलब्धि को पूरे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। कुलपति प्रो. जे. पी. सैनी ने शाम को मंथन कक्ष में सफल विद्यार्थियों व शोधार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने मेधावियों का उत्साहवर्धन किया, बधाई दी।

जेआरएफ में 13 अभ्यर्थियों ने मारी बाजी

जेआरएफ में विश्वविद्यालय के 13 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। प्राणिविज्ञान विभाग से प्रकर्ष मनोहर (लाइफ साइंसेज, एआईआर-2), अनीशा यादव (एआईआर-33), अदिति श्रीवास्तव (एआईआर-87), सैफ सिद्दीकी (एआईआर-89), युवराज और आकांक्षा सिंह (एआईआर-122) सफल रहे। वनस्पति विज्ञान विभाग से भागर्वी पाण्डेय (लाइफ साइंसेज, एआईआर-13) और प्राची सिंह (एआईआर-96) ने जेआरएफ हासिल किया। भूविज्ञान विभाग से सोनल शुक्ला (अर्थ साइंसेज, एआईआर-2) और निशांत शुक्ला (एआईआर-19) सफल रहे। गणित विभाग के आशीष प्रताप सिंह (मैथमेटिकल साइंसेज, एआईआर-104) और सुजीत कुमार (एआईआर-161) ने भी सफलता पाई। जैव रसायन विभाग की विदिशा शाक्य ने भी जेआरएफ क्वालीफाई किया। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर दिखी एवं सभी का लक्ष्य अब भविष्य पर है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़प्रकर्ष और सोनल बने CSIR UGC NET के 2nd टॉपर