Hindi Newsकरियर न्यूज़ppsc pcs prelims admit card 2025 download hall ticket steps vacancies exam details ppsc notification
PPSC PCS प्रीलिम्स 2025 का एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार ppsc.gov.in से डाउनलोड करें

PPSC PCS प्रीलिम्स 2025 का एडमिट कार्ड जारी, उम्मीदवार ppsc.gov.in से डाउनलोड करें

संक्षेप:

punjab pcs prelims admit card 2025 : PPSC PCS प्रीलिम्स 2025 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जारी हो गया है। उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड कर परीक्षा निर्देश जांच सकते हैं। कुल 331 पदों पर भर्ती होगी।

Nov 30, 2025 10:48 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ppsc pcs prelims admit card 2025 , punjab pcs prelims admit card 2025 : पंजाब में सरकारी सेवाओं का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (PPSC) ने Punjab Civil Services (PCS) Prelims Exam 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा स्थल, रिपोर्टिंग टाइम, रोल नंबर और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं, जिनका पालन उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ppsc pcs prelims admit card 2025 : एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट पर उपलब्ध

आयोग ने सभी पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए हॉल टिकट उपलब्ध करा दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। इसे डाउनलोड करने के बाद प्रिंट निकालना अनिवार्य है, क्योंकि परीक्षा केंद्र पर डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी।

ppsc pcs prelims admit card 2025 : कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाएं।
  • “Recruitment” सेक्शन में जाएं और Admit Card विकल्प चुनें।
  • Punjab PCS Prelims 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि से लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।

ppsc pcs prelims admit card 2025 : परीक्षा में इन नियमों का पालन जरूरी

उम्मीदवारों को फोटो आईडी प्रूफ (आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) के साथ एडमिट कार्ड लाना अनिवार्य है। सेंटर पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम एक घंटे पहले पहुंचना होगा। सुरक्षा जांच और दस्तावेज़ सत्यापन में देरी होने पर प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

ppsc pcs prelims admit card 2025 : भर्ती में कुल 331 पद, कई महत्वपूर्ण सेवाओं में अवसर

PPSC ने पहले PCS के लिए 322 पद घोषित किए थे, जिन्हें बढ़ाकर अब 331 कर दिया गया है। इनमें शामिल हैं, सिविल सर्विसेज (एग्जीक्यूटिव ब्रांच)के 49 पद, तहसीलदार के 33 पद, DSP के 17 पद, एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर के 121 पद, BDPO के 49 पद, फूड एंड सिविल सप्लाई ऑफिसर के 13 पद शामिल हैं। ये पद पंजाब की प्रशासनिक, पुलिस और राजस्व सेवाओं की रीढ़ माने जाते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।