
परीक्षा पे चर्चा के लिए कौन ले सकता है हिस्सा, जानिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
PPC 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते कई सालों से हर साल परीक्षा पे चर्चा नामक कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। यह कार्यक्रम उन सभी छात्रों के लिए है जो परीक्षा से होने वाले तनाव से परेशान हैं और अपनी परेशानी का सॉल्यूशन खोज रहे हैं। साल 2026 के लिए इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
साल 2026 में आयोजित होने वाले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। यह प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जारी है। ऐसे में इच्छुक छात्र, पेरेंट्स और शिक्षक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बता दें कि इस यह परीक्षा पे चर्चा का 9वां सीजन है। इस कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2018 में की गई थी।
यह कार्यक्रम हर साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले आयोजित किया जाता है। इस प्रोग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र, शिक्षक और अभिभावक से सीधे बात करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है परीक्षा पे चर्चा के लिए कौन-कौन हिस्सा ले सकता है और इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें।
क्या है रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख?
परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2026 है। बता दें कि इसमें शामिल होने के लिए इच्छुकों को MyGov पोर्टल के जरिए अप्लाई करना होगा।
ये लोग ले सकते हैं हिस्सा
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए कक्षा 6 से 12 के छात्र हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षक और अभिभावक भी ले सकते हैं।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन
रीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए इच्छुकों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- innovateindia1.mygov.in पर जाना होगा।
इसके बाद "Participate Now" वाले टैब पर क्लिक करें और अपनी कैटेगरी(छात्र/शिक्षक/अभिभावक श्रेणी ) को चुनें।
फिर यहां पूछी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें। इसके बाद सबमिट करें।
इसके बाद फॉर्म जमा करने के बाद पुष्टि डाउनलोड करें।
सॉल्यूशन की खोज
बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते कई सालों से हर साल परीक्षा पे चर्चा नामक कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं। यह कार्यक्रम उन सभी छात्रों के लिए है जो परीक्षा से होने वाले तनाव से परेशान हैं और अपनी परेशानी का सॉल्यूशन खोज रहे हैं।





