12वीं के बाद सीधे पॉलिटेक्निक के 2nd ईयर में मिलेगा दाखिला, सरकार का बड़ा फैसला
उत्तराखंड के स्कूली छात्रों को तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड बोर्ड से इंटरमीडिएट के बाद पॉलिटेक्निक में सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश मिलेगा। वहीं, हाईस्कूल पास वालों को भी प्रवेश परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी।

उत्तराखंड के स्कूली छात्रों को तकनीकी और रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड बोर्ड से इंटरमीडिएट के बाद पॉलिटेक्निक में सीधे दूसरे वर्ष में प्रवेश मिलेगा। वहीं, हाईस्कूल पास वालों को भी प्रवेश परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी।
शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत की मौजूदगी में देहरादून स्थित एससीईआरटी सभागार में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती और प्राविधिक शिक्षा विभाग निदेशक देशराज ने अहम समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इसमें विद्यालयी छात्रों को बिना किसी जटिल प्रवेश प्रक्रिया या प्रवेश परीक्षा के सीधे राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले का अवसर मिलेगा। इसके तहत राज्य के सरकारी इंटर कॉलेजों को चुनिंदा पॉलिटेक्निक संस्थानों के साथ लिंक किया जाएगा। उनमें प्रवेश की प्रक्रिया न सिर्फ आसान होगी, बल्कि छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा के बेहतर मौके भी मिलेंगे।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि यह अनूठी पहल राज्य के युवाओं को हुनरमंद बनाने और उनके लिए रोजगार के नए अवसर खोलने में मील का पत्थर साबित होगी। पॉलिटेक्निक संस्थानों में उपलब्ध आधुनिक संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। प्राविधिक शिक्षा परिषद के सचिव मुकेश पांडेय, संयुक्त निदेशक आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
दाखिले के नए नियम
- हाईस्कूल के बाद पॉलिटेक्निक के लिए नहीं देनी होगी परीक्षा
- 10वीं उत्तीर्ण करने वाले छात्र पॉलिटेक्निक में इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में सीधे प्रवेश ले सकेंगे।
- छात्रों को बिना किसी जटिल प्रवेश प्रक्रिया पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिला मिलेगा का अवसर मिलेगा
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


