वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए पॉलीटेक्निक का तोहफा, नौकरी के साथ करें इंजीनियरिंग डिप्लोमा
प्राविधिक शिक्षा विभाग ने कामकाजी पेशेवरों के लिए विशेष रूप से 'डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग फॉर वर्किंग प्रोफेशनल' कोर्स की शुरुआत की है। कामकाजी लोगों के लिए यह तीन साल का पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स होगा।

उत्तर प्रदेश के उन कामगारों और नौकरीपेशा युवाओं के लिए एक शानदार खबर है, जो अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण उच्च शिक्षा पूरी नहीं कर पाए थे। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने कामकाजी पेशेवरों के लिए विशेष रूप से 'डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग फॉर वर्किंग प्रोफेशनल' कोर्स की शुरुआत की है। इस अनूठी पहल का उद्देश्य उन लोगों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, जो पहले से ही किसी उद्योग या संस्थान में काम कर रहे हैं।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने इस कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
कैसा होगा कोर्स का फॉर्मेट?
प्राविधिक शिक्षा विभाग के अनुसार, यह कोर्स ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) के मानकों के अनुरूप चलाया जाएगा। कामकाजी लोगों के लिए यह तीन साल का पार्ट टाइम डिप्लोमा कोर्स होगा। जिन अभ्यर्थियों के पास संबंधित योग्यता है, वे 'लेटरल एंट्री' के माध्यम से सीधे दूसरे वर्ष में दाखिला ले सकते हैं। इस स्थिति में कोर्स की अवधि केवल दो वर्ष होगी।
प्रत्येक संस्थान में तीन-तीन अलग-अलग कोर्स शुरू किए जाएंगे। नियम के अनुसार, यदि किसी संस्थान में कुल 30 सीटें हैं, तो उनमें से कम से कम एक तिहाई (यानी 10 सीटें) कामगारों के लिए आरक्षित होंगी।
पात्रता और जरूरी अनुभव
इस कोर्स में एडमिशन पाने के लिए केवल शैक्षणिक योग्यता ही काफी नहीं है। उम्मीदवार के पास प्रवेश के समय कम से कम एक वर्ष का औद्योगिक अनुभव होना अनिवार्य है। यह सुनिश्चित करता है कि कोर्स का लाभ उन्हीं लोगों को मिले जो वास्तव में कार्यक्षेत्र में सक्रिय हैं।
कैसे बनेगी मेरिट? (100 अंकों का गणित)
इस कोर्स में एडमिशन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट शैक्षिक योग्यता और कार्यानुभव के कुल 100 अंकों के आधार पर तय होगी:
हाईस्कूल के अंक: प्रथम श्रेणी के लिए 50 अंक, द्वितीय श्रेणी के लिए 40 अंक और तृतीय श्रेणी के लिए 30 अंक मिलेंगे।
अतिरिक्त योग्यता: यदि अभ्यर्थी इंटरमीडिएट या आईटीआई (ITI) उत्तीर्ण है, तो उसे 10 बोनस अंक दिए जाएंगे।
अनुभव के अंक: 1 से 2 वर्ष के अनुभव पर 10 अंक मिलेंगे। इसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त वर्ष के लिए 5 अंक दिए जाएंगे (अधिकतम 30 अंक तक)।
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये है, जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह 200 रुपये निर्धारित किया गया है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


