PNB LBO Recruitment 2025: ग्रैजुएट के लिए पंजाब नेशनल बैंक में निकली 750 LBO पदों पर भर्ती, अभी करें अप्लाई

PNB LBO Recruitment 2025: ग्रैजुएट के लिए पंजाब नेशनल बैंक में निकली 750 LBO पदों पर भर्ती, अभी करें अप्लाई

संक्षेप:

Punjab National Bank LBO Recruitment 2025: पंजाब नेशनल बैंक की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाना होगा।

Nov 16, 2025 09:29 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Punjab National Bank LBO Recruitment 2025 Apply Online: पंजाब नेशनल बैंक की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS-I) के पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर 2025 से शुरू हो गई है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2025 तय की गई है। परीक्षा की संभावित तिथि दिसंबर 2025/जनवरी 2026 है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 750 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें जनरल कैटेगरी के 336 पद, एससी कैटेगरी के 104 पद, एसटी कैटेगरी के 49 पद, ओबीसी कैटेगरी के 194 पद और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए 67 पद आरक्षित हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शैक्षणिक योग्यता-

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा-

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS-I)- वेतनमान- 48480-2000/7-62480-2340/2-

67160-2680/7-85920 रुपये।

चयन प्रक्रिया-

1. लिखित परीक्षा

2. स्क्रीनिंग

3. स्थानीय भाषा में महारत

4. पर्सनल इंटरव्यू

5. फाइनल सिलेक्शन

आवेदन शुल्क-

1. एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटेगरी- 59 रुपये

2. जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी- 1000 रुपये

भर्ती के लिए कैंडिडेट कैसे अप्लाई करें-

1. सबसे पहले कैंडिडेट को ऑफिशियल वेबसाइट pnb.bank.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा।

5. अब आप एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कीजिए।

6. इसके बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें। ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।