PNB में 5138 अप्रेंटिस पद पर मौका, आवेदन कल से, योग्यता और फीस जानें यहां जानें सबकुछ
pnb apprentice recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस बनने का शानदार मौका है। इस बार 5138 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कल से शुरू होंगे। यहां जानिए योग्यता और फीस ताकी आप समय रहते अप्लाई कर इस भर्ती का मौका उठाएं।
pnb apprentice recruitment 2026: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके बड़े काम की है। पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए देशभर में कुल 5138 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 08 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है, जबकि आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कितने पदों पर होगी भर्ती
PNB की इस अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत कुल 5138 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ये भर्ती देश के अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के लिए की जा रही है। अप्रेंटिसशिप के जरिए उम्मीदवारों को बैंकिंग कामकाज का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, जो आगे चलकर बैंकिंग परीक्षाओं और नौकरियों में काफी मददगार साबित हो सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन, जानें योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज, संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। डिग्री AICTE, UGC या सरकारी मान्यता प्राप्त संस्था से होनी चाहिए।
ध्यान देने वाली बात ये है कि उम्मीदवार का रिजल्ट 31 दिसंबर 2025 या उससे पहले घोषित हो चुका होना चाहिए। आवेदन के समय या बैंक द्वारा मांगे जाने पर उम्मीदवार को अपनी मार्कशीट और प्रोविजनल या फाइनल डिग्री सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
आयु सीमा क्या रखी गई है
PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को 20 साल से कम और 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 1998 से पहले और 01 जनवरी 2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जा सकती है।
कैसे होगा चयन, जान लें पूरा प्रोसेस
इस भर्ती में चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद लोकल लैंग्वेज टेस्ट लिया जाएगा, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि उम्मीदवार उस क्षेत्र की स्थानीय भाषा समझता और बोल पाता है। अंतिम चरण में मेडिकल जांच होगी, जिसमें उम्मीदवार की सेहत से जुड़ी जांच की जाएगी।
ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न
PNB अप्रेंटिस भर्ती की ऑनलाइन लिखित परीक्षा में कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट की होगी। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों रहेगा। उम्मीदवारों को तय समय में सभी सवाल हल करने होंगे, इसलिए समय प्रबंधन पर खास ध्यान देना जरूरी है।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा
आवेदन करते समय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शुल्क 944 रुपये तय किया गया है। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 708 रुपये रखा गया है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को 236 रुपये शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की गलती से बचा जा सके।

लेखक के बारे में
Himanshu Tiwariशॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।
परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।
लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।
शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।
रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।
विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव




