PNB Apprentice Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट्स आज ही करें अप्लाई

Feb 08, 2026 05:47 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PNB Apprentice Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने साल 2026 के लिए अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार आज 8 फरवरी 2026 से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकते हैं।

PNB Apprentice Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती शुरू, ग्रेजुएट्स आज ही करें अप्लाई

PNB Apprentice Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) एक शानदार अवसर लेकर आया है। बैंक ने साल 2026 के लिए अप्रेंटिस के 5138 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए बैंक देश भर में अपनी विभिन्न शाखाओं के लिए युवाओं को प्रशिक्षित करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आज 8 फरवरी 2026 से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 तय की गई है।

पदों का विवरण और राज्यवार भर्तियां

PNB ने यह भर्तियां 'अप्रेंटिस एक्ट 1961' के तहत निकाली हैं। कुल 5138 पदों को देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है। सबसे अधिक रिक्तियां उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में हैं। यह एक साल की ट्रेनिंग अवधि होगी, जिसके दौरान चयनित उम्मीदवारों को बैंक के कामकाज की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा।

योग्यता और आयु सीमा (01 जनवरी 2026 तक)

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को इन पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा: उम्मीदवार की आयु कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार, एससी (SC), एसटी (ST), ओबीसी (OBC) और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड

चयन के लिए उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, मात्रात्मक योग्यता (Maths) और रीजनिंग के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद स्थानीय भाषा का टेस्ट (LPT) भी हो सकता है। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने एक निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा। ग्रामीण/अर्ध-शहरी/शहरी शाखाओं के लिए 12,300 रुपये और महानगरीय शाखाओं के लिए 15,000 रुपये प्रति माह तय किया गया है।

आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Recruitment' या 'Careers' सेक्शन पर क्लिक करें।

3. PNB अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिंक को चुनें।

4. अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें।

5. जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

6. अंत में फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/EWS पुरूष उम्मीदवारों के लिए 944 रुपये, सामान्य/ओबीसी/EWS महिला उम्मीदवारों के लिए 708 रुपये जबकि SC/ST/PWBD उम्मीदवारों के लिए 236 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।