PM Vidyalaxmi Scheme:आसानी से मिलेगा लाखों का एजुकेशन लोन, जानिए 'पीएम विद्यालक्ष्मी' योजना के बारे में
- PM Vidyalaxmi Yojana: पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में पीएम विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है। पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत छात्रों को घरेलू संस्थानों में हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख तक का एजुकेशन लोन दिया जाएगा।

PM Vidyalaxmi Scheme: प्रधानमंत्री मोदी ने हायर एजुकेशन के लिए छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में पीएम विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है। आज के समय में हायर एजुकेशन प्राप्त करना बिल्कुल भी आसान बात नहीं है। मध्य और निम्न वर्ग के परिवारों के लिए हायर एजुकेशन की फीस भरना बहुत मुश्किल होता है। इसी कारण बहुत सारे युवाओं के हायर एजुकेशन प्राप्त करने के सपना अधूरा रह जाता है। आर्थिक कारण, बहुत सारे स्टूडेंट्स की पढ़ाई में रुकावट बन जाता है।
एजुकेशन लोन पर सब्सिडी-
पीएम विद्यालक्ष्मी योजना का उद्देश्य अच्छे और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करने के लिए छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। पीएम विद्यालक्ष्मी योजना में छात्रों को हायर एजुकेशन के लिए सरकार एजुकेशन लोन पर सब्सिडी भी देगी।
पीएम विद्यालक्ष्मी योजना क्या है?
पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के तहत छात्रों को घरेलू संस्थानों में हायर एजुकेशन के लिए 10 लाख तक का एजुकेशन लोन दिया जाएगा। छात्रों को क्वालिटी हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट (QHEI) में एडमिशन लेने पर उनकी ट्यूशन फीस और अन्य खर्च के लिए फाइनेंसियल इंस्टीट्यूशंस और बैंकों से बिना किसी गारंटी के आसानी से लोन मिल जाएगा। पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत हर वर्ष 22 लाख से अधिक छात्रों को लोन दिया जाएगा। अगर कोई छात्र 7.5 लाख रुपये तक का लोन लेता है तो सरकार की तरफ से 75 फीसदी क्रेडिट गारंटी भी दी जाएगी। इसके अलावा, 8 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों के छात्र 3 फीसदी ब्याज सब्सिडी के साथ 10 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है।
3600 करोड़ रुपये की राशि होगी खर्च-
स्टूडेंट्स हायर एजुकेशन लोन प्राप्त करने के लिए ‘पीएम-विद्यालक्ष्मी’ ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा। इस योजना में सरकार ने 2024-25 से लेकर 2030-31 तक 3600 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने का निर्णय लिया है। इस योजना के जरिए कुल 7 लाख छात्रों को लोन में ब्याज में छूट का लाभ होगा।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


