PM इंटर्नशिप योजना: युवाओं को देश की टॉप-500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका, हर माह मिलेंगे 5000 रुपये, जानें पूरा प्लान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाने की दिशा में भारत सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना। यह केंद्र सरकार की एक खास पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।

PM इंटर्नशिप योजना: युवाओं को देश की टॉप-500 कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका, हर माह मिलेंगे 5000 रुपये, जानें पूरा प्लान

युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाने की दिशा में भारत सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना। यह केंद्र सरकार की एक खास पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है। इस योजना के तहत युवाओं को भारत की टॉप-500 कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें सिर्फ पढ़ाई तक सीमित रहने के बजाय वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव मिलेगा। इंटर्नशिप के दौरान युवा पेशेवर माहौल में काम करना सीखेंगे, नई स्किल्स विकसित करेंगे और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों को समझ पाएंगे।

योजना से लाभ

अभ्यर्थी को हर महीने पांच हजार रुपये मिलेंगे, जिसमें 4500 रुपये केंद्र सरकार और 500 रुपये सीएसआर फंड से कंपनी देंगे। इसके अलावा एकमुश्त 6000 रुपये दिए जाएंगे। इससे उनकी रोजगार क्षमता और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे। सरकार का लक्ष्य पीएम इंटर्नशिप योजना 2026 के तहत करीब 1 लाख युवाओं को इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराना है।

कितने दिनों तक इंटर्नशिप

इस योजना के तहत देश की टॉप 500 कंपनियों में 12 महीने तक इंटर्नशिप करने का मौका मिलेगा। हालांकि अलग-अलग Role में अलग-अलग टाइम ड्यूरेशन हो सकता है।

योजना के लिए पात्रता

इस योजना के लिए "21-24 वर्ष की आयु वर्ग के ऐसे भारतीय युवा योग्य होंगे जो किसी फुल टाइम रोजगार या शिक्षा में शामिल नहीं होंगे।

ऑनलाइन व डिस्टेंस से पढ़ाई कर रहे युवा इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए योग्य होंगे।

जिस अभ्यर्थी की पारिवारिक वार्षिक आय आठ लाख से अधिक होंगी वो योग्य नहीं होगा।

यदि परिवार का कोई सदस्य स्थायी सरकारी नौकरी करता है तो ऐसे परिवार का युवा योग्य नहीं होगा।

IIT, IIM, IISER, NID, IIIT, NLU जैसे प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन करने वाले इसमें आवेदन नहीं कर पाएंगे।

सीए, सीएमए, सीएस, एमबीबीएस, बीडीएस, एमबीए व मास्टर डिग्री या हायर एजुकेशन प्राप्त युवा इसके लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

किसी सरकारी स्कीम के तहत स्किल ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे युवा भी इसका लाभ नहीं ले सकेंगे।"

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

"आधार कार्ड

शैक्षिक प्रमाणपत्र

उम्र का प्रमाण

बैंक खाते का विवरण"

कैसे करें अप्लाई

अप्लाई करने के लिए PM Internship Portal पर जाएं।

यहां लॉग-इन या रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा, क्लिक करें।

अब मोबाइल नंबर फिल करें और ओटीपी सब्मिट करें।

इसके बाद अपनी प्रोफाइल बनाएं, जिसमें क्वालिफिकेशन डिटेल देनी होगी।

इसके बाद अपनी पसंद की Internship Opportunity चुनें।

यहां एक से ज्यादा रोल के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

इसके बाद Shortlisting होती है, सिलेक्शन की जानकारी मेल या मैसेज में मिलेगी।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।