PhD : पीएचडी छात्र को 6 माह तक योग क्लास करने की सजा, छात्रवृत्ति की 50 प्रतिशत राशि रुकी

लाइव हिन्दुस्तान, अनिकेत यादव, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

एमएनएनआईटी के एक पीएचडी छात्र को नियमों के उल्लंघन पर नियमित रूप से योग कक्षाओं में भाग लेना होगा। इसके साथ ही उसे अपनी उपस्थिति की रिपोर्ट समय-समय पर देनी होगी।

student
छात्र

एमएनएनआईटी यानि मोतीलाल नेहरू एनआईटीने अनुशासनहीनता के एक मामले में पीएचडी शोधार्थी के खिलाफ अनूठी सुधारात्मक कार्रवाई की है। संस्थान के चीफ प्रॉक्टर कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार शोधार्थी को छह माह तक नियमित रूप से योग कक्षाओं में भाग लेना होगा। इसके साथ ही उसे अपनी उपस्थिति की रिपोर्ट समय-समय पर चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करनी होगी। संस्थान का मानना है कि योग के माध्यम से अनुशासन, आत्मसंयम और सकारात्मक व्यवहार को बढ़ावा दिया जा सकता है।

संबंधित पीएचडी छात्र के खिलाफ संस्थान की इंटरनल कम्प्लेन कमेटी (आईसीसी) में शिकायत मिली थी। मामले की जांच और संबंधित पक्षों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर चीफ प्रॉक्टर कार्यालय ने कार्रवाई का निर्णय लिया। संस्थान ने इसे केवल दंडात्मक नहीं बल्कि सुधारात्मक कदम के रूप में लागू किया है, ताकि छात्र के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

छात्रवृत्ति की 50 प्रतिशत राशि रुकेगी

आदेश के तहत शोधार्थी को सबसे पहले चेतावनी पत्र जारी किया गया। इसके अलावा अगले छह माह तक उसकी छात्रवृत्ति की 50 प्रतिशत राशि रोकने का भी निर्णय लिया गया है। यह कार्रवाई पीएचडी अध्यादेश के छात्रवृत्ति संबंधी प्रावधानों के अनुरूप की गई है।

हो रहे सुधार पर निगरानी रखी जाएगी

संस्थान का मानना है कि आर्थिक दंड के साथ सुधारात्मक गतिविधियों को जोड़ने से अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलेगी। संस्थान ने यह भी तय किया है कि इस कार्रवाई की सूचना शोधार्थी के अभिभावकों, विभागाध्यक्ष (एचओडी) तथा पीएचडी प्रोग्रेस ट्रैकिंग कमेटी (पीटीपी) को भेजी जाएगी, ताकि छात्र की शैक्षणिक और व्यक्तिगत प्रगति पर समुचित निगरानी रखी जा रही है। साथ ही योग कक्षाओं में उसकी नियमित उपस्थिति और अनुशासन का मूल्यांकन भी किया जा रहा है।

चीफ प्रॉक्टर-एमएनएनआईटी प्रो. बसंत कुमार ने कहा कि संस्थान में अनुशासन, सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण और नैतिक आचरण से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे मामलों में परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक और सुधारात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़नियमों के उल्लंघन पर पीएचडी छात्र को 6 माह तक योग क्लास करने की सजा