PhD : एकेटीयू में प्रोफेशनल्स को बिना प्रवेश परीक्षा के पीएचडी में दाखिला, UGC नियमों से खुला ग्रीन चैनल

लाइव हिन्दुस्तान, जावेद मुस्तफा, लखनऊ
Follow us on Google News
share

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) पहली बार अनुभवी अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स के लिए पीएचडी में प्रवेश का अलग रास्ता तैयार करने जा रहा है।

PhD Rules

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) पहली बार अनुभवी अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रोफेशनल्स के लिए पीएचडी में प्रवेश का अलग रास्ता तैयार करने जा रहा है। विश्वविद्यालय यूजीसी के नियमों के तहत ग्रीन चैनल बनाने की तैयारी में है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत पात्र अभ्यर्थियों को पीएचडी प्रवेश परीक्षा नहीं देनी होगी और निर्धारित मानकों के आधार पर उन्हें सीधे प्रवेश का अवसर मिल सकेगा।

एक समिति का गठन :

विश्वविद्यालय की इस पहल का लाभ भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) समेत उद्योग, तकनीक, प्रबंधन, स्वास्थ्य, न्याय, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में लंबे समय से कार्यरत अनुभवी पेशेवरों को मिल सकेगा। वे अपनी नौकरी जारी रखते हुए पार्ट टाइम मोड में पीएचडी कर सकेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय ने एक समिति का गठन कर दिया है।

समिति यूजीसी के नियमों और प्रावधानों का अध्ययन कर विस्तृत गाइडलाइन तैयार करेगी। इसमें पात्रता, चयन प्रक्रिया, अनुभव की न्यूनतम अवधि और प्रवेश की शर्तों सहित सभी बिंदुओं पर सुझाव दिए जाएंगे।

गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा

समिति की रिपोर्ट के बाद प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा। विश्वविद्यालय का मानना है कि वर्षों का व्यावहारिक अनुभव रखने वाले अधिकारी और प्रोफेशनल्स के पास ऐसा ज्ञान और अनुभव होता है, जो शोध को नई दिशा दे सकता है। ऐसे लोगों को शोध से जोड़ने से उद्योग, प्रशासन और समाज से जुड़े व्यावहारिक विषयों पर गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा।

एकेटीयू के कुलपति प्रो. जे.पी. पाण्डेय ने बताया कि विवि यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस व्यवस्था पर काम कर रहा है। इसके लिए समिति गठित कर दी गई है जो सभी प्रावधानों का परीक्षण कर गाइडलाइन तैयार करेगी। उन्होंने कहा कि उद्देश्य ऐसे अनुभवी लोगों को शोध का अवसर देना है जिनके पास वर्षों का व्यावहारिक अनुभव है, लेकिन सेवाकाल के कारण वे पारंपरिक व्यवस्था के तहत शोध नहीं कर पाते। उनके अनुभव को अकादमिक शोध से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। समिति की संस्तुतियों और यूजीसी के नियमों के अनुरूप अंतिम निर्णय होने के बाद इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। लागू होने पर अनुभवी अधिकारियों और प्रोफेशनल्स के लिए एकेटीयू से पीएचडी करने का रास्ता पहले की तुलना में काफी आसान हो जाएगा।

ग्रीन चैनल की प्रमुख बातें

●प्रोफेशनल्स के लिए अलग व्यवस्था

●पीएचडी प्रवेश परीक्षा से छूट

●आईएएस, आईपीएस, पीसीएस समेत कई क्षेत्रों के विशेषज्ञ पात्र

●पार्ट टाइम पीएचडी का अवसर

●यूजीसी नियमों से गाइडलाइन

●समिति तैयार करेगी अंतिम प्रस्ताव

भातखंडे के छात्र सीखेंगे एप्लिकेशन

बदलते दौर में संगीत और तकनीक का रिश्ता लगातार मजबूत हो रहा है। इसी बदलाव को देखते हुए भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय ने अपने संगीत पाठ्यक्रम में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है। अब विश्वविद्यालय में संगीत की शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं सुर और ताल के साथ कंप्यूटर एप्लिकेशन का भी अध्ययन करेंगे। म्यूजिक रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और डिजिटल कम्पोजिशन सीख सकेंगे। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और उन्हें डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक (बीपीए) और स्नातकोत्तर (एमपीए) के सभी सेमेस्टर के लिए कंप्यूटर एप्लिकेशन पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया है।

कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन मंचों, डिजिटल स्टूडियो, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित उपकरणों और विभिन्न सॉफ्टवेयर के बढ़ते उपयोग ने संगीत की दुनिया को नई दिशा दी है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।