PhD : भारत में शुरू होगी अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस जैसी प्रोडक्ट बेस्ड पीएचडी, AICTE का ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेरिका, यूके, जर्मनी, फ्रांस की तरह देश में भी अब प्रोडक्ट बेस्ड पीएचडी कराई जाएगी। एआईसीटीई अगले तीन माह में इसकी शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी एआईसीटीई के चेयरमैन व दिल्ली विवि के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने दी।

पीएचडी

अमेरिका, यूके, जर्मनी, फ्रांस की तरह देश में भी अब प्रोडक्ट बेस्ड पीएचडी कराई जाएगी। एआईसीटीई (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) अगले तीन माह में इसकी शुरुआत करने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी एआईसीटीई के चेयरमैन व दिल्ली विवि के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने दी। कहा, सिर्फ कागजों में लिखी रिसर्च का लाभ देश को सौ फीसदी नहीं मिलता है। इसलिए प्रोडक्ट बेस्ड पीएचडी में नया उत्पाद या तकनीक विकसित होगी, जिसका सीधा प्रभाव समाज पर पड़ेगा। इसके लिए संबंधित विवि छात्रों को शीड फंड देगा, जिससे वे रिसर्च व नवाचार करेंगे।

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के 41वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आए प्रो. योगेश सिंह ने मीडिया से बात की। कहा, नई शिक्षा नीति के तहत इंजीनियरिंग को मातृभाषा हिन्दी या क्षेत्रीय भाषा में पढ़ने की छूट दी गई है। कई प्रदेशों में छात्रों ने अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा में प्रवेश लिया है, लेकिन उनकी संख्या बहुत कम है। इसके पीछे अच्छी जॉब न मिलने का डर है। यह संख्या तभी बढ़ेगी, जब इंडस्ट्री भाषा का मतभेद खत्म कर सिर्फ ज्ञान को तवज्जो देंगी। मैकेनिकल व सिविल जैसी ब्रांच की घटती संख्या के बारे में कहा कि यह समय का उतार-चढ़ाव है। वर्तमान दौर कंप्यूटर का है।

सीयूईटी का परिणाम जल्द जारी होना चाहिए

समर्थ पोर्टल में छात्रों को आ रही दिक्कतों के बारे में उन्होंने कहा कि इस पर बहुत अधिक छात्रों का बोझ है। इसलिए कभी-कभी कुछ दिक्कतें आती हैं। इसके लिए समर्थ से जुड़े सभी विश्वविद्यालयों को अपने स्तर पर एक टीम बनानी चाहिए। फिर भी, समर्थ को और अधिक प्रभावी बनाने की तैयारी है। सीयूईटी परिणाम के इंतजार में अधिकतर छात्रों को न तो दिल्ली विवि मिलता है और तब तक सीएसजेएमयू जैसे विवि की भी सीट फुल हो जाती है। इससे मेधावी छात्र भी अच्छे संस्थान में दाखिले से चूक जाता है। उन्होंने कहा कि सीयूईटी का परिणाम जल्द जारी होना चाहिए।

एआई से हिस्सेदारी बना ली तो खत्म हो जाएगी गरीबी

प्रो. योगेश सिंह ने कहा कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) शिक्षा समेत हर सेक्टर में लागू होगा। यह जरूरी भी है। अगर एआई में हिस्सेदारी बना ली तो देश में गरीबी खत्म हो जाएगी। अगर चूक गए तो फिर विकासशील देशों की भांति परेशान रहेंगे। क्योंकि यह पहला मौका है, जब पूरी दुनिया में एआई क्षेत्र में हम समान स्तर पर खड़े हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़भारत में भी शुरू होगी US, UK, जर्मनी, फ्रांस जैसी प्रोडक्ट बेस्ड PhD: AICTE