पीएचडी में अब पूरे साल दाखिला, वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई में मिलेंगे अवसर

लाइव हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, प्रयागराज
share

PRSU विश्वविद्यालय में अब पीएचडी में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को पूरे साल अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश को रोलिंग विज्ञापन के तहत कराने की तैयारी की है।

phd student
पीएचडी

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय में अब पीएचडी में दाखिले के लिए अभ्यर्थियों को पूरे साल अवसर मिलेगा। विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश को रोलिंग विज्ञापन के तहत कराने की तैयारी की है। इसके तहत एक शैक्षणिक सत्र में दो बार पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। पहला प्रवेश जुलाई और दूसरा जनवरी माह में होगा।

रोलिंग विज्ञापन का मतलब यह है कि पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया केवल एक निश्चित समय में आवेदन लेकर समाप्त नहीं होगी। विश्वविद्यालय निर्धारित अंतराल पर उपलब्ध शोध सीटों के आधार पर फिर से प्रवेश के लिए विज्ञापन जारी करेगा। यानी एक बार की प्रवेश प्रक्रिया में सभी सीटें नहीं भर पाने की स्थिति में बची हुई सीटों को अगली प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जा सकेगा। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में अब जनवरी और जुलाई में दो प्रवेश चक्र रखे जाएंगे। इससे अभ्यर्थियों को साल में दो अवसर मिलेंगे। अभी तक कई विश्वविद्यालयों में पीएचडी प्रवेश एक ही चरण में होने के कारण अभ्यर्थियों को अगली प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार करना पड़ता था।

विश्वविद्यालय और उससे जुड़े शोध केंद्रों में कुल 24 विषयों में पीएचडी कराने की तैयारी है। विश्वविद्यालय ने मंडल के आठ राजकीय और एडेड कॉलेजों में शोध केंद्र भी बनाए हैं। इससे विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर के साथ संबद्ध महाविद्यालयों में उपलब्ध विशेषज्ञता और शोध सुविधाओं का उपयोग किया जा सकेगा।

मान्यता को आवेदन 31 अक्तूबर तक

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय से संबद्धता लेने के इच्छुक नए महाविद्यालयों और वर्तमान महाविद्यालयों में अतिरिक्त विषय अथवा पाठ्यक्रम की मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने समय-सारिणी जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। बीएड पाठ्यक्रम को छोड़कर अन्य नए विषयों और पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन मांगा गया है।

भूमि संबंधी अभिलेखों का राजस्व विभाग से सत्यापन कराया जाएगा। अनापत्ति आदेश 20 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन जारी किया जाना है

। विश्वविद्यालय के निर्णय के विरुद्ध शासन में अपील की अंतिम तिथि 30 जनवरी और अपील के निस्तारण की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। निरीक्षण मंडल का गठन पांच मार्च 2027 तक किया जाएगा। निरीक्षण मंडल को पांच अप्रैल तक अपनी आख्या देनी होगी। इसके बाद विश्वविद्यालय को 20 अप्रैल 2027 तक संबद्धता प्रदान करनी होगी। शासन में अपील की अंतिम तिथि 30 अप्रैल और शासन स्तर पर अपील निस्तारण की अंतिम तिथि 20 मई 2027 होगी। रजिस्ट्रार प्रो. विनीता यादव की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन करने वाले महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन करने के बाद दो नवंबर तक शुल्क रसीद और अनापत्ति से संबंधित अभिलेखों के साथ पत्रावली विश्वविद्यालय में जमा करें।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़पीएचडी में अब पूरे साल दाखिला, वर्ष में दो बार जनवरी और जुलाई में मिलेंगे अवसर