DPharma या BPharma वाले फार्मासिस्ट भी MBBS डॉक्टर की तरह लिख सकेंगे दवाएं

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, देहरादून
Follow us on Google News
share

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि फार्मासिस्टों को सीमित दवा लिखने का अधिकार देने पर विचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक को प्रस्ताव तैयार कराने को कहा गया है।

Pharmacists
फार्मासिस्ट

उत्तराखंड के डॉक्टर विहीन अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्ट आने वाले दिनों में मरीजों को दवा लिख सकेंगे। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। योजना के तहत फार्मासिस्टों को खांसी, जुकाम, बुखार के साथ ही यूटीआई इंफेक्शन और सांस संबंधी रोगों की सीमित दवा लिखने का अधिकार दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले एक कमेटी गठित की जाएगी जो असम और हिमाचल जैसे राज्यों में फार्मासिस्टों को दिए गए दवा लिखने संबंधी अधिकारों की समीक्षा करेगी। विदित है कि फार्मासिस्ट देश के कई अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी दवा लिखने का अधिकार मांग रहे हैं। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के साथ हुई बैठक के दौरान भी यह मांग उठी थी।

दुर्गम क्षेत्र के मरीजों को मिलेगा फायदा

राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में कई ऐसे अस्पताल हैं जहां पर डॉक्टर न होने की वजह से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यदि सरकार फार्मासिस्टों को दवा लिखने का अधिकार देती है तो उससे मरीजों को राहत मिलेगी। साथ ही इस फैसले से फार्मासिस्ट संवर्ग को भी बड़ी राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि फार्मासिस्टों को सीमित दवा लिखने का अधिकार देने पर विचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक को प्रस्ताव तैयार कराने को कहा गया है। अन्य राज्यों की व्यवस्थाओं के अध्ययन के बाद इसे लागू किया जाएगा।

डॉक्टरों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, ऑपरेशन भी घट गए

स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर एमबीबीएस इंटर्न और पीजी डॉक्टरों की हड़ताल का असर अब दून अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर दिखने लगा है। इलेक्टिव सर्जरी के लिए मरीजों की भर्ती कम होने से ऑपरेशन की संख्या भी घट गई है। बुधवार को ऑर्थोपेडिक्स में दो और सर्जरी विभाग में महज एक इलेक्टिव ऑपरेशन हुआ, जबकि दोनों विभागों में औसतन रोजाना करीब पांच-पांच सर्जरी होती हैं। इंटर्न और पीजी डॉक्टर मरीजों की भर्ती, पीएसी, प्री और पोस्ट ऑपरेटिव देखरेख में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सामान्य इलेक्टिव ऑपरेशन फिलहाल कम रखे जा रहे हैं। हालांकि कैथलैब, इमरजेंसी ओटी, नेत्र और स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में सर्जिकल कार्य प्रभावित नहीं हुआ। बुधवार को इमरजेंसी ओटी में सर्जरी विभाग के दो केस किए गए। डीएमएस डॉ. विनम्र मित्तल ने कहा कि किसी मरीज को ऑपरेशन से मना नहीं किया जा रहा है। जरूरत वाले मरीजों को भर्ती कर ऑपरेशन किए जा रहे हैं। आईसीयू, इमरजेंसी और इमरजेंसी ओटी में पीजी डॉक्टर और इंटर्न ड्यूटी कर रहे हैं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़DPharma या BPharma वाले फार्मासिस्ट भी MBBS डॉक्टर की तरह लिख सकेंगे दवाएं