सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, PGIMER में नर्सिंग ऑफिसर के 243 पदों पर निकली सीधी भर्ती

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ ने नर्सिंग ऑफिसर के 243 पदों पर सीधी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 10 सितंबर से उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

nursing jobs
नर्सिंग जॉब्स

PGIMER Nursing Officer Recruitment 2026: मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहद खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में शुमार पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ ने नर्सिंग ऑफिसर के रिक्त पदों को भरने के लिए बंपर भर्ती प्रक्रिया का ऐलान किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 243 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यदि आप नर्सिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाकर एक सुरक्षित भविष्य चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है।

10 सितंबर से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया

पीजीआईएमईआर प्रशासन द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडों 10 सितंबर 2026 से आधिकारिक रूप से खोल दी जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी संस्थान के आधिकारिक पोर्टल pgimer.edu.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय में आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या या सर्वर डाउन होने से बचने के लिए 3 अक्टूबर 2026 समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म पूरा कर लें।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता नियम

नर्सिंग ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बी.एससी (ऑनर्स) नर्सिंग / बी.एससी नर्सिंग की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों ने जीएनएम का डिप्लोमा पूरा किया है और उनके पास कार्य अनुभव है, वे भी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके साथ ही, अभ्यर्थी का भारतीय नर्सिंग परिषद या राज्य नर्सिंग काउंसिल में एक रजिस्टर्ड नर्स और मिडवाइफ के रूप में रजिस्टर्ड होना आवश्यक है।

PGIMER Nursing Officer Recruitment 2026 Notification Link

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि, केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी के अभ्यर्थियों को ऊपरी आयु सीमा में उचित छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 800 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

आकर्षक वेतन और चयन प्रक्रिया

पीजीआईएमईआर जैसे टॉप संस्थान में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत बेहद आकर्षक वेतनमान दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

उम्मीदवारों का अंतिम चयन कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में नर्सिंग विषय, सामान्य ज्ञान और योग्यता से जुड़े वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी 10 सितंबर 2026 से पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाएं, होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें और मांगे गए सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट को ध्यान से स्कैन करके अपलोड करें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, नर्सिंग ऑफिसर के 243 पदों पर निकली भर्ती