10वीं पास हैं तो मौका हाथ से न जाने दें, PGIMER में निकली 60 पदों पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पीजीआई चंडीगढ़ में 60 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए मैट्रिक पास से लेकर मेडिकल डिग्रीधारी तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका 19 अक्टूबर तक का है।

pgimer chandigarh recruitment 2026 60 posts mts and other medical degree holder
सरकारी नौकरी 2026

चंडीगढ़ की मशहूर मेडिकल संस्था पीजीआई यानी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लाखों उम्मीदवारों को बड़ी खुशखबरी दी है। संस्थान ने कुल 60 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। खास बात यह है कि इसमें मैट्रिक पास से लेकर मेडिकल डिग्रीधारी तक, हर तरह के उम्मीदवारों के लिए कोई न कोई पद मौजूद है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 सितंबर से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 19 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।

अगर आंकड़ों की बात करें तो कुल 60 पदों में से 57 पद खुद चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में भरे जाएंगे, जबकि बाकी 3 पद पंजाब के संगरूर स्थित पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के लिए हैं। सबसे ज्यादा वैकेंसी मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी सैनिटेशन ग्रेड-III के लिए निकाली गई है, जिसमें अकेले 54 पद शामिल हैं। इसके अलावा लाइब्रेरी अटेंडेंट ग्रेड-I का एक पद, एनिमल अटेंडेंट का एक पद और बार्बर का भी एक पद है। संगरूर सेंटर की बात करें तो वहां मेडिकल ऑफिसर, कंप्यूटर प्रोग्रामर और फार्मासिस्ट ग्रेड-II, इन तीनों श्रेणियों में एक-एक पद रखा गया है।

क्या है योग्यता

पात्रता के मामले में यह भर्ती बेहद विविध है। मल्टी टास्किंग स्टाफ, बार्बर, एनिमल अटेंडेंट जैसे पदों के लिए सिर्फ मैट्रिक यानी दसवीं पास होना ही काफी है, इसलिए इन पदों को हासिल करना अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है। वहीं लाइब्रेरी अटेंडेंट के लिए साइंस विषय के साथ मैट्रिक और लाइब्रेरी साइंस में डिप्लोमा जरूरी है। फार्मासिस्ट ग्रेड-II पद के लिए फार्मेसी डिप्लोमा और फार्मेसी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन मांगा गया है। कंप्यूटर प्रोग्रामर के पद के लिए स्टैटिस्टिक्स, गणित या कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री के साथ कंप्यूटर प्रोग्रामिंग का अनुभव मांगा गया है। सबसे ऊंचा पद मेडिकल ऑफिसर का है, जिसके लिए मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री और स्टेट मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

आयु सीम क्या रखी गई?

उम्र सीमा की बात करें तो ज्यादातर पदों के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 30 साल तय की गई है, हालांकि कंप्यूटर प्रोग्रामर के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 साल रखी गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी, जिसके लिए एससी-एसटी वर्ग को पांच साल, ओबीसी वर्ग को तीन साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस साल तक की छूट दी जाएगी। उम्र की गणना आवेदन की अंतिम तारीख यानी 19 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये देने होंगे, जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए यह फीस घटकर 800 रुपये रह जाती है। दिव्यांग उम्मीदवारों को किसी भी तरह का शुल्क नहीं देना होगा। संस्थान ने साफ हिदायत दी है कि फीस भरने के लिए यूपीआई के बजाय डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।

क्या है चयन प्रक्रिया?

चयन प्रक्रिया की बात करें तो सभी उम्मीदवारों को पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानी सीबीटी से गुजरना होगा। ग्रुप बी और सी के पदों के लिए यह परीक्षा 100 सवालों की होगी, जबकि ग्रुप ए यानी मेडिकल ऑफिसर पद के लिए 85 सवालों की परीक्षा के बाद 15 अंकों का इंटरव्यू भी लिया जाएगा। हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काटे जाएंगे, इसलिए उम्मीदवारों को सोच-समझकर ही जवाब देने होंगे। परीक्षा पूरी तरह अंग्रेजी भाषा में होगी और देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित की जाएगी, जिनमें चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता और पटना जैसे शहर शामिल हैं।

जो उम्मीदवार इस भर्ती में दिलचस्पी रखते हैं, उन्हें पीजीआई की आधिकारिक वेबसाइट www.pgimer.edu.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन करते समय नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी बेहद सावधानी से भरनी चाहिए, क्योंकि एक बार सबमिट होने के बाद इसमें बदलाव संभव नहीं होगा। इसके साथ ही फोटो और जरूरी दस्तावेज भी तय फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे। संस्थान ने यह भी साफ कर दिया है कि परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी सिर्फ वेबसाइट पर ही डाली जाएगी, किसी को अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़10वीं पास हैं तो मौका हाथ से न जाने दें, PGIMER में निकली 60 पदों पर भर्ती