PGAT 2026 dates : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पीजी प्रवेश परीक्षा 15 से, देखें विषयवार तारीखें

लाइव हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने पीजीएटी-2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभिन्न स्नातकोत्तर, व्यावसायिक और विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं 15 से 18 जून तक दो पालियों में आयोजित होंगी।

PGAT 2026 dates : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पीजी प्रवेश परीक्षा 15 से, देखें विषयवार तारीखें

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा (पीजीएटी-2026) का कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विभिन्न स्नातकोत्तर, व्यावसायिक एवं विधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं 15 जून से 18 जून तक दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह दस से 12:10 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:40 बजे तक होगी। विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले लगभग 28 हजार अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र मंगलवार से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रवेश निदेशक प्रो. कपिंदर की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 जून को एमसीए, एमएससी एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी एग्रीकल्चरल एंटोमोलॉजी, एमवोक मीडिया स्टडीज, एमएससी मैटेरियल साइंस, एमएफए, एमए महिला अध्ययन और एमएड पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन परीक्षाएं पहली पाली में होंगी। 15 जून को ही दूसरी पाली में एमएससी फूड टेक्नोलाजी, मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज, एमए गांधी विचार एवं शांति अध्ययन, एमए थिएटर एंड फिल्म, बीएड तथा पर्यावरण विज्ञान जैसे पाठ्यक्रमों की ऑनलाइन परीक्षा होगी। 16 जून को एमएससी बायोकेमिस्ट्री, एमबीए व एमबीए-आरडी, एमएससी टेक्सटाइल एंड अपैरल डिजाइनिंग, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमए मास कम्युनिकेशन तथा एमएससी डिजाइन एंड इनोवेशन इन रूरल टेक्नोलॉजी की ऑनलाइन परीक्षाएं निर्धारित हैं।

17 जून को पहली पाली में एलएलबी (ऑनर्स) तीन वर्षीय पाठ्यक्रम जबकि दूसरी पाली में एलएलएम की परीक्षा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम में आयोजित होगी। 17 जून को ही एमटेक अर्थ सिस्टम साइंस, एमएससी एप्लाइड जियोलॉजी, एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन, एमपीएड शारीरिक शिक्षा और एमएससी बायोइन्फॉर्मेटिक्स की परीक्षा दूसरी पाली में होगी। 18 जून को पीजीएटी-I तथा एमकॉम की प्रवेश परीक्षाएं क्रमश: पहली व दूसरी पाली में आयोजित होंगी। परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली और उत्तर प्रदेश में ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों माध्यम में होगी। वहीं भोपाल, कोलकाता, पटना और तिरुअनंतपुरम में ऑनलाइन परीक्षा होगी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।