Patna Women's College Admission: पटना वीमेंस कॉलेज में स्नातक और पीजी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Patna Women's College Admission 2026: पटना वीमेंस कॉलेज ने स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और वोकेशनल कोर्सेज के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इच्छुक छात्राएं 30 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकती हैं।

Patna Women's College Admission: पटना वीमेंस कॉलेज में स्नातक और पीजी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 30 अप्रैल तक करें आवेदन

Patna Women's College Admission 2026: बिहार की राजधानी के प्रतिष्ठित महिला महाविद्यालयों में से एक, 'पटना वीमेंस कॉलेज' ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले का बिगुल फूंक दिया है। कॉलेज प्रशासन ने स्नातक (UG), स्नातकोत्तर (PG) और वोकेशनल कोर्सेज के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। जहां एक ओर पटना विश्वविद्यालय और पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों में स्नातक में एडमिशन अंकों के आधार पर होता है, वहीं पटना वीमेंस कॉलेज ने इस बार भी अपनी विशिष्टता बनाए रखते हुए 'प्रवेश परीक्षा' को ही आधार बनाया है। अगर आप भी इस प्रतिष्ठित कॉलेज का हिस्सा बनना चाहती हैं, तो एडमिशन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि और शेड्यूल

कॉलेज द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, स्नातक, पीजी और वोकेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्राएं 30 अप्रैल 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकती हैं। 30 अप्रैल के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।

प्रवेश परीक्षा: कब और कैसे?

स्नातक स्तर पर साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम के रेगुलर कोर्सेज में दाखिले के लिए 25 मई 2026 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा कुल 70 अंकों की होगी। छात्राओं को परीक्षा हल करने के लिए एक घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा ओएमआर (OMR) शीट पर ली जाएगी, जिसमें हर प्रश्न एक अंक का होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है, यानी गलत उत्तर होने पर अंक नहीं काटे जाएंगे।

बीकॉम और वोकेशनल कोर्स में 'ऑनलाइन इंटरव्यू'

बीकॉम (B.Com) और विभिन्न वोकेशनल कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया थोड़ी अलग है। इन विषयों के लिए लिखित परीक्षा के बजाय ऑनलाइन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर ही छात्राओं का चयन किया जाएगा।

पीजी और डिप्लोमा में अंकों का आधार

स्नातकोत्तर (PG) और पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश के लिए छात्राओं को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। इन कोर्सेज में एडमिशन पूरी तरह से स्नातक के प्राप्तांकों के आधार पर होगा। यानी आपकी पिछली शैक्षणिक योग्यता ही यहां दाखिले का मुख्य जरिया बनेगी।

मेरिट लिस्ट और एडमिशन की तिथियां

प्रवेश परीक्षा और इंटरव्यू संपन्न होने के बाद कॉलेज प्रशासन मेरिट लिस्ट जारी करेगा। मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 26 मई से 1 जून 2026 के बीच किया जाएगा। दाखिले की शुरुआत 1 जून 2026 से की जाएगी। कॉलेज ने लक्ष्य रखा है कि 5 जून 2026 तक दाखिले की पूरी प्रक्रिया समाप्त कर ली जाए।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।