पटना विश्वविद्यालय UG में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, 12 जून तक होगा नामांकन; PG के लिए आज से आवेदन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पटना विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएशन (रेगुलर) कोर्स में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

पटना विश्वविद्यालय UG में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, 12 जून तक होगा नामांकन; PG के लिए आज से आवेदन

पटना विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। विश्वविद्यालय ने ग्रेजुएशन (रेगुलर) कोर्स में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में विश्वविद्यालय को कुल 6572 आवेदन मिले थे, जिनमें से 6424 छात्र सीट आवंटन के लिए योग्य पाए गए। पहले चरण में उपलब्ध 3551 सीटों में से 3123 सीटों पर छात्रों का चयन किया गया है, जबकि 428 सीटें अभी भी खाली हैं। वहीं, पीजी सत्र 2026-28 (स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम नियमित और स्ववित्तपोषित) में एडमिशन के लिए आवेदन आज यानी 10 जून से शुरू हो जाएगा।

कैसे चेक करें मेरिट लिस्ट

बता दें कि पटना विश्वविद्यालय यूजी में चयनित छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.pup. ac.in पर अपनी लॉगइन आईडी और पासवर्ड की मदद से मेरिट लिस्ट और अलॉटमेंट लेटर देख सकते हैं। अलॉटमेंट लेटर में दिए गए शुल्क का भुगतान करने के बाद छात्रों को अलॉटमेंट लेटर, फीस भुगतान रसीद और आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।

नामांकन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

जिन छात्रों का चयन पहली मेरिट लिस्ट में हुआ है, उन्हें एडमिशन के लिए संबंधित कॉलेज में कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स को लेकर पहुंचना होगा। एडमिशन के लिए 3 डॉक्यूमेंट्स बेहद जरूरी है।

1. 4 पासपोर्ट साइट फोटो

2. सभी मूल प्रमाणपत्र

3. सभी मूल प्रमाणपत्रों की एक-एक फोटोकॉपी

नामांकन की डेट

बता दें कि नामांकन के लिए छात्रों को इन तीनों दस्तावेजों के साथ 12 जून तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच संबंधित कॉलेज में पहुंचना होगा।

अपग्रेडेशन का विकल्प

वहीं, जिन छात्रों को उनकी पसंद का विषय नहीं मिला है, वे एडमिशन लेने के बाद पोर्टल पर लॉगइन करके अपग्रेडेशन का विकल्प चुन सकते हैं। अगर अगले चरण में सीटें खाली रहती हैं, तो उन्हें बेहतर विकल्प मिलने का मौका मिल सकता है। विश्वविद्यालय ने बताया है कि जो छात्र तय तारीख और समय पर काउंसलिंग में शामिल नहीं होंगे, उनकी दावेदारी अगले चरण के लिए स्वतः समाप्त हो जाएगी।

कब जारी होगी दूसरी मेरिट लिस्ट

दूसरी मेरिट लिस्ट 15 जून को जारी की जाएगी। इसके आधार पर काउंसलिंग और नामांकन 16 से 19 जून तक होंगे। वहीं, तीसरी मेरिट लिस्ट 21 जून को जारी होगी और इसके तहत नामांकन 23 से 26 जून तक कराया जाएगा। विश्वविद्यालय के अनुसार 150 छात्र सीट आवंटन के लिए अयोग्य पाए गए हैं, क्योंकि उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 33 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त किए थे।

पीजी में दाखिले के लिए आज से कर सकते हैं आवेदन

पटना विश्वविद्यालय में पीजी सत्र 2026-28 (स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम नियमित और स्ववित्तपोषित) में दाखिले को आवेदन आज यानी बुधवार से शुरू हो जाएगा। पीजी नियमित पाठ्यक्रम में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (स्व वित्तपोषित) में आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई निर्धारित की गई है। एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम सत्र 2026-2027 में (स्व वित्तपोषित) में आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। www.pup.ac.in में आवेदन कर सकते हैं।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।