PU Elections 2026: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू, 75% हाजिरी अनिवार्य

Feb 16, 2026 05:26 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, पटना, मुख्य संवाददाता
share Share
Follow Us on

PU Student Union Polls 2026: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए नॉमिनेशन सोमवार से शुरू हो जाएगा। नॉमिनेशन करने वाले सभी उम्मीदवारों को फॉर्म के साथ चार तरह के दस्तावेज जमा करने होंगे।

PU Elections 2026: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू, 75% हाजिरी अनिवार्य

Patna University Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए नॉमिनेशन सोमवार से शुरू हो जाएगा। नॉमिनेशन करने वाले सभी उम्मीदवारों को फॉर्म के साथ चार तरह के दस्तावेज जमा करने होंगे, जिनमें दो महत्वपूर्ण हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को इस बार योग्यता के कड़े मानकों से गुजरना होगा।

75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य

पहला, उम्मीदवार की कक्षा में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। इसके लिए संबंधित कॉलेज के प्राचार्य से लिखित प्रमाण-पत्र प्राप्त कर जमा करना होगा। दूसरा, उम्मीदवार के किसी भी सेमेस्टर में बैकलॉग नहीं होना चाहिए। इसके लिए परीक्षा नियंत्रक से लिखित प्रमाण-पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत करना अनिवार्य है। इसके अलावा शपथ-पत्र और स्वप्रमाणित आवेदन-पत्र के साथ नॉमिनेशन स्वीकार किया जाएगा।

नॉमिनेशन के लिए 18 काउंटर

नॉमिनेशन में उम्मीदवारों को किसी तरह की दिक्कत न हो, फॉर्म आसानी से जमा हो सकें इसके लिए 18 काउंटर बनाये गये हैं। इसमें सेंट्रल पैनल के सभी पदों के लिए अलग-अलग काउंटर बनाये गये हैं। जहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अपना फॉर्म जमा कर सकेंगे। वहीं सभी कॉलेजों के लिए काउंसलर चुने जाएंगे। काउंसलर के लिए जो उम्मीदवार खड़े होंगे, उन्हें अपना नॉमिनेशन फॉर्म उनके कॉलेज के बने काउंटर पर जमा करना होगा।

सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगा नॉमिनेशन :

पीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए नॉमिनेशन करने का समय सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक है। इस दौरान सभी उम्मीदवारों को नॉमिनेशन कर लेना है। नॉमिनेशन के समय उम्मीदवारों को नारे बाजी नहीं करनी है। इसके लिए पहले ही चुनाव समिति द्वारा दिशा-निर्देश दिया जा चुका है। 18 फरवरी तक नॉमिनेशन होने के बाद 19 को सभी नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी की जाएगी। स्क्रूटनी के दौरान उम्मीदवारों द्वारा दिये गये सभी कागजात की जांच होगी। जिन उम्मीदवारों द्वारा गलत या कागजात देने में लापरवाही की जाएगी, उनका नॉमिनेशन रद्द कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों की अंतिम सूची 21 को जारी होगी।

प्रमाण पत्र लेने की तिथि 18 तक बढ़ी :

छात्रसंघ चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्राचार्य और परीक्षा नियंत्रक से प्रमाण पत्र लेने की तिथि 18 तक बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने 75 फीसदी हाजिरी और बैकलॉक नहीं होने का प्रमाण पत्र नहीं लिया है, वो 16 से 18 फरवरी तक ले सकते हैं। 18 को यह मौका केवल 12 बजे दिन तक ही मिलेगा।

नॉमिनेशन के समय ये सारे कागजात देने होंगे

- नामांकन फॉर्म, एफिडेविट, स्व-प्रमाणित आवेदन, प्राचार्य द्वारा 75 फीसदी उपस्थिति का प्रमाण पत्र, परीक्षा नियंत्रक द्वारा बैकलॉक नहीं होने का प्रमाण पत्र

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Bihar Board Result 2026, CBSE Board Result 2026, UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।