Patna University Admission 2026: पटना यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए अब देनी होगी परीक्षा, 15 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

Apr 06, 2026 06:59 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Patna University Admission 2026: पटना यूनिवर्सिटी (PU) में स्नातक (UG) स्तर के कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया अब पहले जैसी नहीं रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि नए सत्र से एडमिशन केवल इंटर के अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा।

Patna University Admission 2026: पटना यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए अब देनी होगी परीक्षा, 15 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन

Patna University Admission 2026: बिहार के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शुमार पटना यूनिवर्सिटी (PU) में स्नातक (UG) स्तर के कोर्सेज में दाखिले की प्रक्रिया अब पहले जैसी नहीं रहेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने निर्णय लिया है कि नए सत्र से एडमिशन केवल इंटर के अंकों के आधार पर नहीं, बल्कि प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा।

इस महत्वपूर्ण निर्णय पर अंतिम मुहर लगाने के लिए सोमवार को विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक बुलाई गई है। गौरतलब है कि विश्वविद्यालय ने इस संबंध में राजभवन से अनुमति मांगी थी, जिस पर अब सहमति मिल चुकी है।

कोरोना काल के बाद फिर बदलेंगे नियम

पटना विश्वविद्यालय में साल 2019 से पहले दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का ही प्रावधान था। हालांकि, कोरोना महामारी के दौरान सामाजिक दूरी और सुरक्षा कारणों से इस परीक्षा को बंद कर दिया गया था और नामांकन प्रक्रिया ‘अंक आधारित’ कर दी गई थी। अब स्थिति सामान्य होने के बाद, विश्वविद्यालय एक बार फिर अपनी पुरानी और पारदर्शी चयन प्रक्रिया की ओर लौट रहा है।

समर्थ पोर्टल से होगा सारा काम

इस बार नामांकन की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए 'समर्थ पोर्टल' का उपयोग किया जाएगा। छात्रों को कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी, वे घर बैठे पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। नामांकन शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा होगा। छात्र अपनी पसंद के कॉलेज का विकल्प भी इसी पोर्टल पर भरेंगे।

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) में क्या होगा?

एक ओर जहां पटना विवि प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) ने स्पष्ट किया है कि वहां स्नातक में दाखिला अंक आधारित ही होगा। इंटर पास छात्रों को उनके अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट में स्थान मिलेगा। पीपीयू में भी समर्थ पोर्टल के माध्यम से मई के पहले सप्ताह से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

नामांकन कैलेंडर: 15 अप्रैल के बाद शुरू होंगे आवेदन

बिहार बोर्ड ने इंटर के नतीजे जारी कर दिए हैं और सीबीएसई के परिणाम भी मई तक आने की संभावना है। इसे देखते हुए पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना नामांकन कैलेंडर तैयार कर लिया है। 15 अप्रैल के बाद यूजी (सामान्य और वोकेशनल) के लिए आवेदन शुरू हो जाएंगे। पीजी के सामान्य कोर्सेज में दाखिला 'अंक आधारित' होगा, जबकि वोकेशनल कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा देनी होगी। जून के अंतिम सप्ताह तक नामांकन की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जुलाई के प्रथम सप्ताह से नए सत्र की कक्षाएं विधिवत रूप से शुरू हो जाएंगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।