LLB Paper Leak: एक और पेपर लीक? पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल, जांच शुरू

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान, पटना, कार्यालय संवाददाता
Follow us on Google News
share

Patna University LLB Paper Leak: पटना यूनिवर्सिटी की एलएलबी प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र दोपहर 12:02 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विवि प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट आने के बाद रद्द करने पर फैसला होगा।

Patna University LLB Paper Leak
पटना यूनिवर्सिटी LLB पेपर लीक

Patna University LLB Entrance Exam Paper Leak: पटना विश्वविद्यालय (PU) द्वारा शनिवार को आयोजित तीन वर्षीय एलएलबी (LLB) प्रवेश परीक्षा गहरे विवादों में घिर गई है। परीक्षा शुरू होने के दौरान ही प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

दोपहर 12:02 बजे वायरल हुआ पर्चा और संभावित उत्तर

परीक्षा नियंत्रक बी. के. लाल के अनुसार, प्रश्नपत्र दोपहर ठीक 12:02 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हैरान करने वाली बात यह है कि प्रश्नपत्र की तस्वीरों के साथ संभावित उत्तरों का एक पन्ना भी वायरल किया गया।

शुरुआती तस्वीरों में दिख रही बेंच के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि यह तस्वीर पटना कॉलेज परीक्षा केंद्र की हो सकती है। हालांकि, अभी यह आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं है कि पर्चा पटना कॉलेज, बीएन कॉलेज या मगध महिला कॉलेज में से किस केंद्र से बाहर आया।

प्रशासन के दावे और खड़े होते गंभीर सवाल

घटना के सामने आते ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कई सवाल उठने लगे हैं:

जब केंद्रों पर कड़ी जांच थी, तो मोबाइल फोन परीक्षा कक्ष तक कैसे पहुंचा?

क्या किसी अभ्यर्थी ने फोटो खींचकर मोबाइल बाहर फेंका या कोई और रास्ता अपनाया?

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने कहा, "परीक्षा हॉल से प्रश्नपत्र लीक होने की गुंजाइश नहीं है क्योंकि परीक्षा जैमर की व्यवस्था के बीच हुई थी। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कुछ भी कहना उचित नहीं होगा।" वहीं परीक्षा नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि भले ही पर्चा वायरल हुआ, लेकिन संभावित उत्तर परीक्षा कक्ष के अंदर अभ्यर्थियों तक नहीं पहुंच सके।

कॉलेजों के प्राचार्यों की सफाई और जांच की स्थिति

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्ध छात्रों के मोबाइल फोन जब्त कर जांच की गई, लेकिन उनमें से प्रश्नपत्र वायरल होने का कोई सीधा प्रमाण नहीं मिला। बीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राजकिशोर प्रसाद ने दावा किया कि उनके केंद्र से पर्चा लीक नहीं हुआ है और छात्रों को कड़ी जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया था। पटना कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार ने माना कि प्रश्नपत्र लीक हुआ है, लेकिन उन्होंने अपने कॉलेज से लीक होने की बात से साफ इनकार किया।

क्या रद्द होगी परीक्षा?

विश्वविद्यालय प्रशासन अब केंद्रों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाल रहा है ताकि दोषी छात्र या व्यक्ति की पहचान की जा सके। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने और कुलपति के अंतिम निर्देश के बाद ही परीक्षा रद्द करने या आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले अभ्यर्थी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।