Hindi Newsकरियर न्यूज़Patna University Alumni Meet: Grand Gathering at Magadh Mahila College on March 15
Patna University Alumni Meet: पटना विवि एलुमनी एसोसिएशन, 15 मार्च को मगध महिला कॉलेज में जुटेगी पुरानी यादें

Patna University Alumni Meet: पटना विवि एलुमनी एसोसिएशन, 15 मार्च को मगध महिला कॉलेज में जुटेगी पुरानी यादें

संक्षेप:

Patna University Alumni Meet: पटना विवि के पूर्ववर्ती छात्रों का वार्षिक मिलन समारोह 15 मार्च को मगध महिला कॉलेज में होगा। मगध महिला कॉलेज में 15 मार्च को होने वाले वार्षिक मिलन समारोह के लिए कमेटी के गठन के लिए 17 जनवरी को बैठक होगी।

Jan 05, 2026 06:42 am ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान, पटना, वरीय संवाददाता
share Share
Follow Us on

Patna University Alumni Meet: पटना विवि के पूर्ववर्ती छात्रों का वार्षिक मिलन समारोह 15 मार्च को मगध महिला कॉलेज में होगा। इससे पहले नए साल में एक फरवरी को जयप्रकाश नारायण अनुषद भवन (सीनेट हाउस) में सांस्कृतिक संध्या और 12 फरवरी को इंटर कॉलेज एंड डिपार्टमेंट डिबेट कंपीटीशन का आयोजन किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डिबेट कंपटीशन में विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों और विभागों के विद्यार्थी भाग लेंगे। इसमें सर्वश्रेष्ठ वक्ता और टीम को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्या में विवि के पूर्ववर्ती छात्र और ख्याति प्राप्त कलाकार नाहर बंधु वायलिन और सितार पर युगलबंदी पेश करेंगे।

पटना विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन की रविवार को आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पूर्व कुलपति प्रो. रासबिहारी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में रविवार को अक्षत सेवा सदन, यारपुर में बैठक हुई। अध्यक्ष प्रो. रासबिहारी प्रसाद सिंह ने बताया कि फरवरी के दोनों आयोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। सांस्कृतिक संध्या कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अमूल्य कुमार सिंह और डिबेट कंपटीशन कमेटी के अध्यक्ष कर्नल कामेश कुमार होंगे।

मगध महिला कॉलेज में 15 मार्च को होने वाले वार्षिक मिलन समारोह के लिए कमेटी के गठन के लिए 17 जनवरी को बैठक होगी। इसके लिए 11 से अधिक कमेटी का गठन होना है। वार्षिक मिलन समारोह में देश व विदेश में रह रहे सैकड़ों पूर्ववर्ती छात्र शामिल होंगे। पटना विवि की वेबसाइट (www.pup.ac.in) सहित विविध माध्यमों से कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि विवि के सभी कॉलेजों में वार्षिक मिलन समारोह का आयोजन होगा। बैठक में नए साल में अध्यक्ष को अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर बधाई दी। पटना साइंस कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्र डॉ. अमूल्य कुमार सिंह ने सभी का स्वागत, महासचिव प्रो. अतुल आदित्य पाण्डेय ने बैठक का एजेंडा व संयुक्त सचिव डॉ. ध्रुव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में कर्नल कामेश कुमार, प्रो. कार्यानंद पासवान, प्रो. रामायण प्रसाद, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. बीरेंद्र प्रसाद, प्रो. आरके मंडल, डॉ. हुलेश मांझी, स्वस्तिक प्रिया, साइमा अहमद, मुकेश कुमार, डॉ. विजय कुमार आदि थे।

फरवरी को इंटर कॉलेज एंड डिपार्टमेंट डिबेट कंपटीशन होगा

● मगध महिला कॉलेज में होगा सम्मेलन

● एक फरवरी को सीनेट हाउस में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा

● डिबेट कंपटीशन में सभी कॉलेजों और विभागों के विद्यार्थी भाग लेंगे

● सर्वश्रेष्ठ वक्ता-टीम को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र व शील्ड दिया जाएगा

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।