Patna Training College: पटना ट्रेनिंग कॉलेज का कायाकल्प, अब बीएड के साथ बीए, बीएससी और बीकॉम की भी होगी पढ़ाई

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Patna Training College: बिहार की राजधानी में स्थित प्रतिष्ठित पटना ट्रेनिंग कॉलेज को अब ‘बहु-विषयक शिक्षा संस्थान’ के रूप में विकसित किया जाएगा। अब छात्र यहां बीएड के साथ-साथ बीए (BA), बीएससी (B.Sc.) और बीकॉम (B.Com.) जैसे अंडरग्रेजुएट कोर्सेज की भी पढ़ाई कर सकेंगे।

Patna Training College: पटना ट्रेनिंग कॉलेज का कायाकल्प, अब बीएड के साथ बीए, बीएससी और बीकॉम की भी होगी पढ़ाई

Patna Training College: बिहार की राजधानी में स्थित प्रतिष्ठित पटना ट्रेनिंग कॉलेज जल्द ही एक नए रूप में नजर आने वाला है। अब तक केवल बीएड (B.Ed.) की पढ़ाई के लिए पहचाने जाने वाले इस कॉलेज को अब ‘बहु-विषयक शिक्षा संस्थान’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि अब छात्र यहां बीएड के साथ-साथ बीए (BA), बीएससी (B.Sc.) और बीकॉम (B.Com.) जैसे अंडरग्रेजुएट कोर्सेज की भी पढ़ाई कर सकेंगे।

यह बड़ा फैसला कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता और विस्तार को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे आने वाले समय में यहां के छात्रों को एक ही छत के नीचे विभिन्न विषयों में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

प्राचार्य ने चुना 'आत्मनिर्भरता' का रास्ता

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) की नई गाइडलाइन्स के तहत पटना ट्रेनिंग कॉलेज के सामने तीन महत्वपूर्ण विकल्प रखे गए थे। पहला विकल्प था कि कॉलेज का किसी दूसरे बहु-विषयक कॉलेज के साथ विलय (Merge) कर दिया जाए। दूसरा विकल्प किसी अन्य बहु-विषयक कॉलेज के साथ साझेदारी करना था। तीसरा और सबसे साहसी विकल्प था कि कॉलेज को स्वयं ही एक बहु-विषयक संस्थान के रूप में विकसित किया जाए।

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वासे जफर ने दूरगामी सोच दिखाते हुए तीसरे विकल्प का चयन किया। उनका मानना था कि कॉलेज को खुद में सक्षम बनाना छात्रों और संस्थान के भविष्य के लिए सबसे बेहतर होगा। उनके इस प्रस्ताव को यूजीसी और एनसीटीई ने हरी झंडी दे दी है।

प्रशासनिक स्तर पर मिली मंजूरी

इस प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाएं तेज कर दी गई हैं। दिसंबर 2025 में ही विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने इस प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे दी थी। इसके बाद, कॉलेज की एकेडमिक काउंसिल और सिंडिकेट ने भी इस महत्वपूर्ण एप्रूवल को स्वीकार कर लिया है। अब कॉलेज में साइंस, सोशल साइंस और कॉमर्स के कुल 25 विभाग खोले जाएंगे, जहां छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन में पढ़ने का मौका मिलेगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं का होगा विस्तार

कॉलेज के नए स्वरूप को तैयार करने के लिए बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा काम शुरू होने वाला है। प्राचार्य प्रो. वासे जफर ने बताया कि कॉलेज की मैपिंग के लिए कोटेशन मांगे गए हैं। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। मैपिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पूरे निर्माण कार्य में कुल कितनी लागत आएगी।

प्रोजेक्ट की खास बातें

कॉलेज परिसर में केवल क्लासरूम ही नहीं, बल्कि टीचिंग और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों के लिए आधुनिक क्वार्टर भी बनाए जाएंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए प्राचार्य ने बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम (BSIDC) से पत्राचार किया है। मैपिंग और लागत का सटीक आंकलन होने के बाद, इस प्रपोजल को एक बार फिर एकेडमिक काउंसिल और सिंडिकेट के सामने अंतिम एप्रूवल के लिए रखा जाएगा। पटना ट्रेनिंग कॉलेज का यह कायाकल्प न केवल कॉलेज के गौरव को बढ़ाएगा, बल्कि बिहार के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के नए द्वार भी खोलेगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।