Patna Dental College: पटना डेंटल कॉलेज में अब PG का सपना होगा पूरा, 4 नए विषयों में MDS की 11 सीटों को मंजूरी
Patna Dental College: पटना डेंटल कॉलेज अस्पताल (PDCH) में अब चार नए विषयों में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। इन चारों विषयों को मिलाकर कॉलेज को कुल 11 सीटें आवंटित की गई हैं।

Patna Dental College: बिहार के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र, विशेषकर दंत चिकित्सा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। पटना डेंटल कॉलेज अस्पताल (PDCH) में अब चार नए विषयों में मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) की पढ़ाई शुरू होने जा रही है। भारत सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से इन कोर्सेज में छात्रों के दाखिले की आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी है।
यह बिहार के लिए गर्व का विषय है क्योंकि पहली बार राज्य के किसी सरकारी डेंटल कॉलेज में इतने बड़े स्तर पर एमडीएस की पढ़ाई शुरू होगी। अब तक सरकारी संसाधनों की कमी के कारण छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्राइवेट कॉलेजों या दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ता था।
इन चार विषयों में मिली 11 सीटें
केंद्र सरकार ने जिन चार विशेषज्ञ विषयों में एमडीएस कोर्स शुरू करने की मंजूरी दी है, वे दंत चिकित्सा के बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग माने जाते हैं। ओरल पैथोलॉजी, ऑर्थोडांसिया (दांतों को सीधा करने की विशेषज्ञता), कंजरवेटिव डेंटिस्टी और ओरल मेडिसीन एंड रेडियोलॉजी चारों विषयों को मिलाकर कॉलेज को कुल 11 सीटें आवंटित की गई हैं।
लंबी प्रक्रिया और सरकार का आश्वासन
इस बड़ी सफलता के पीछे एक लंबी प्रशासनिक प्रक्रिया रही है। पिछले महीने डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) की एक विशेषज्ञ टीम ने पटना डेंटल कॉलेज का दौरा किया था। टीम ने प्रत्येक विभाग की बारीकी से जांच की और इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिया।
शुरुआती रिपोर्ट में कुछ बुनियादी सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी बताई गई थी। इसके बाद बिहार सरकार ने काउंसिल को यह ठोस आश्वासन दिया कि एक वर्ष के भीतर कॉलेज में सभी जरूरी सुविधाएं और आधारभूत ढांचा तैयार कर लिया जाएगा। सरकार के इसी वादे और प्रतिबद्धता के बाद काउंसिल ने चार विषयों में पढ़ाई शुरू करने की हरी झंडी दी।
कॉलेज का लक्ष्य और वर्तमान स्थिति
पटना डेंटल कॉलेज अस्पताल में कुल नौ विभाग हैं। कॉलेज प्रशासन ने आठ अलग-अलग विभागों में कुल 21 सीटों के लिए आवेदन किया था। हालांकि, फिलहाल चार विभागों को ही मंजूरी मिली है, लेकिन यह एक बड़ी शुरुआत मानी जा रही है। वर्तमान में कॉलेज के केवल एक विभाग में ही एमडीएस की पढ़ाई हो रही है।
इस कोर्स को शुरू करने के लिए कॉलेज को बिहार सरकार से 'एसेंसिलिटी सर्टिफिकेट' और स्वास्थ्य विश्वविद्यालय से ‘कंसेंट ऑफ एफिलिएशन’ पहले ही प्राप्त हो चुकी है। नई सीटों के आने से न केवल छात्रों को करियर में फायदा होगा, बल्कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी पीजी डॉक्टरों के जरिए बेहतर और विशेषज्ञ इलाज मिल सकेगा।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


