
Patliputra University LLB Admission 2025: लॉ की पढ़ाई के लिए शुरू हैं ऑनलाइन फॉर्म, ऐसे करें आवेदन
Patliputra University LLB Admission 2025: कानून की पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। पटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने LLB एडमिशन 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है।
Patliputra University LLB Admission 2025: पटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (PPU) 7 अगस्त 2025 से LLB एडमिशन 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार B.A. LLB (5-वर्षीय) और LLB (3-वर्षीय) कार्यक्रमों में दाखिला पाने के लिए ppup.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2025 है। आवेदन में सुधार करने का मौका 19 अगस्त को मिलेगा। मेरिट लिस्ट 21 अगस्त को जारी होगी और मेरिट के आधार पर एडमिशन की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2025 तय की गई है।
Patliputra University LLB Admission 2025 के लिए क्या है पात्रता
- B.A. LLB (5-वर्षीय): इंटरमीडिएट/कक्षा 12 पास (मान्यता प्राप्त बोर्ड से)
न्यूनतम अंक: सामान्य 45%, OBC 42%, SC/ST 40%
- LLB (3-वर्षीय): किसी भी विषय में स्नातक (मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से)
न्यूनतम अंक: सामान्य 45%, OBC 42%, SC/ST 40%
Patliputra University LLB Admission 2025 के लिए कैसे करें आवेदन
1. आधिकारिक वेबसाइट ppup.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर “PPU LLB Admission 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3. खुले पेज पर एप्लिकेशन लिंक चुनें।
4. फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
5. फॉर्म डाउनलोड करके सुरक्षित रखें और प्रिंट निकाल लें।
Patliputra University LLB Admission 2025 के लिए क्या होगा आवेदन शुल्क
सामान्य, BC-I, BC-II: 1500 रुपये
SC/ST: 1000 रुपये





